UP : पूर्व IAS की पत्नी की लूट के बाद दिन दहाड़े निर्ममता से हत्या, आवास पर पत्नी के गले में मिला फंदा

लखनऊ में एक रिटायर आईएएस अधिकारी के घर डकैती का मामला सामने आया है, जिसमें लुटेरों ने पहले अधिकारी की पत्नी को फांसी पर लटकाया और फिर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि रिटायर अधिकारी उस वक्त गोल्फ खेलने गए थे। 
 
राजधानी लखनऊ में बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला एक पूर्व आईएएस की पत्नी थीं।  इंदिरा नगर की 71 वर्षीय मोहिनी दुबे को पहले लूटा गया और फिर हत्या कर दी गई। हथियारों के बल पर पहले घर में लूटपाट की और फिर इस घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद हत्यारे वहां से सारा सामान लूटकर चले गये। READ ALSO:-UP : प्राइवेट पार्ट में छिपा कर लाया 60 लाख रुपये का सोना, तस्करी का तरीका देख एयरपोर्ट के अधिकारी भी हुए हैरान!

 

लूट का मामला
जैसे ही मोहिनी दुबे के पति (पूर्व आईएएस अधिकारी) गोल्फ खेलकर घर लौटे तो उन्होने सामने अपनी पत्नी की लाश देखी। जिसके बाद देवेन्द्र नाथ दुबे ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।  

 

गोल्फ खेलकर वापस आए थे 
दरअसल, इंदिरा नगर का रहने वाले देवेंद्रनाथ दुबे सुबह गोल्फ खेलने गए थे, जिसके कुछ देर बाद जब वह घर लौटे तो उनके सामने उनकी पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। यह नजारा देखकर वह दंग रह गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुला लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर खुला था और अलमारियों का सामान बिखर हुआ था। और उनकी पत्नी मोहिना दुबे के गले में फंदा लगा हुआ था। जिसके चलते उन्हें शक हुआ कि घर में डकैती हुई है और उन्हीं लुटेरों ने उसकी पत्नी की हत्या की है।   

 

कन्नौज के निवासी, पूर्व कलेक्टर-कमिश्नर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 71 वर्षीय देवेन्द्र नाथ दुबे हर दिन की तरह आज सुबह 5 कालिदास रोड स्थित गोल्फ क्लब में गोल्फ खेलने गए थे, लेकिन जब वे घर लौटे तो कमरे में सामान बिखरा हुआ पाया। अलमारी का सारा सामान फर्श पर बिखरा हुआ था। कमरे में उस की पत्नी मोहिनी का शव था, जिसे देख कर वह घबरा गए। वे चिल्लाते हुए बाहर आए और पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया।

 

पड़ोसियों ने उन्हें संभाला और मामले की जानकारी पुलिस को दी। देवेन्द्र नाथ दुबे रायबरेली के कलेक्टर रह चुके हैं। वह इलाहाबाद के कमिश्नर भी रहे। देवेन्द्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले हैं। उनका चयन पीसीएस पद पर हुआ और उन्हें आईएएस पद पर प्रमोशन मिला। रिटायरमेंट के बाद वह अपनी पत्नी मोहिनी के साथ इंदिरा नगर में रहने लगे।

 

पुलिस को सूचना दी
जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद उन्होंने देवेंद्र से सारी बात पूछी और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सके।  

 

क्राइम ब्रांच की चार टीमों का गठन
इस मामले में एक नया अपडेट सामने आ रहा है जहां जेसीपी ने घटना का पर्दाफाश करने के लिए क्राइम ब्रांच की चार टीमें गठित की हैं। पुलिस ने पहले ही डॉग स्क्वायड को मौके पर बुला लिया था। देवेन्द्र दुबे ने बताया कि उनके घर से आभूषण और कुछ अन्य सामान गायब हैं। गायब सामान में सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब है। देवेन्द्र 2009 में सेवानिवृत्त हुए। मोहिनी दुबे उनकी दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी से उनके दो बेटे थे। जिनमें से एक गाजियाबाद में रहता है और दूसरा अपने पिता से अलग लखनऊ में रहता है।