UP : प्राइवेट पार्ट में छिपा कर लाया 60 लाख रुपये का सोना, तस्करी का तरीका देख एयरपोर्ट के अधिकारी भी हुए हैरान!

लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक तस्कर के पास से सोना बरामद किया है। यह सोना विदेश से तस्करी कर लाया गया था। युवक को देखकर कस्टम अधिकारियों को शक हुआ। जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से सोना बरामद हुआ। तस्करी का तरीका देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
 | 
LKO
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक सोने की तस्करी करने वाले को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कस्टम अधिकारियों ने आरोपी के पास से 800 ग्राम सोना बरामद किया है। सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।READ ALSO:-Noida : ब्लैक थार का जानलेवा स्टंट, सड़क पर लड़के-लड़कियों को टक्कर मारने की कोशिश, 35 हजार रुपये का चालान, जब्त होगी थार-Video

 

कस्टम सूत्रों के मुताबिक, आरोपी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E-1424) से यूएई के शारजाह से लौटा था। आरोपी की हरकत देखकर कस्टम अधिकारियों को शक हुआ। जिसके बाद आरोपी की तलाश की गई। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने कबूल कर लिया कि वह प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर लाया था। आरोपी ने सोने का पेस्ट बनाकर अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा रखा था। जिसके बाद आरोपी के पास से करीब 803 ग्राम सोना बरामद हुआ। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि इस सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 59.43 लाख रुपये है। 

 KINATIC

ऐसा मामला पहले भी सामने आ चुका है
इससे पहले भी कई बार कस्टम अधिकारी लखनऊ एयरपोर्ट पर सोना बरामद कर चुके हैं। पिछले साल अक्टूबर में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। यह शख्स अपने प्राइवेट पार्ट में 601 ग्राम सोना छिपाकर लाया था। दुबई से लौटे इस शख्स की अधिकारियों ने संदेह के आधार पर तलाशी ली। एक नजर में कस्टम को आरोपी के पास से कुछ नहीं मिला। लेकिन बाद में उनका एक्स-रे कराया गया। जिसके बाद इस बात की पुष्टि हो गई कि उसके पास सोना है। शख्स अपने मलाशय में सोने का पेस्ट छिपाकर लाया था। जिसके बाद तस्करी का तरीका देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सोने की कीमत करीब 37 लाख रुपये आंकी गई थी। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।