UP : सड़क पर जा रही थी 4 साल की मासूम बच्ची, मोड़ पर SUV ने कुचला, सामने आया दर्दनाक सीसीटीवी वीडियो

लखनऊ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक एसयूवी ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर सड़क पर लड़की को कुचल दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है। 
 
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक एसयूवी ड्राइवर ने बीच सड़क पर लड़की को कुचल दिया। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें एसयूवी चालक की लापरवाही सामने आई है।READ ALSO:-UP : चमत्कारी सिक्के के लालच में पेट-छाती में चाकू मार-मार कर दिया दोहरे हत्याकांड को अंजाम, फूफा-भतीजे हत्याकांड का खुलासा

 

एसयूवी ने मोड़ पर मासूम बच्ची पर चढ़ाई SUV 
सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची सड़क पर घूम रही थी। इस दौरान उनके साथ न तो उनका परिवार था और न ही कोई और...और कुछ और गाड़ियां भी उस बच्ची के आस पास से गुजरीं। तभी एक एसयूवी आती है और लापरवाही से मोड़ पर मुड़ती है। जैसे ही एसयूवी मुड़ती है तो लड़की उसके नीचे आ जाती है। तभी SUV का टायर लड़की के ऊपर से गुजर जाता है। इसके बाद लड़की बेहोश हो जाती है। 

 


बताया जा रहा है कि ये दर्दनाक हादसा मानसरोवर योजना के सेक्टर-ओ में हुआ था। यह कॉलोनी सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में आती है। इस घटना के बाद से लोगों में बहुत ही ज्यादा गुस्सा है। पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है। READ ALSO:-UP : चमत्कारी सिक्के के लालच में पेट-छाती में चाकू मार-मार कर दिया दोहरे हत्याकांड को अंजाम, फूफा-भतीजे हत्याकांड का खुलासा

 

मार्च के महीने भी हुई थी दो लोगों की मौत 
आपको बता दें कि इससे पहले भी लखनऊ में ऐसी ही घटना सामने आई थी। जिसमें एक तेज रफ्तार एसयूवी ने दो लोगों को कुचल दिया था। इसमें बाइक सवार और साइकिल सवार की मौत हो गई थी। यह घटना पिछले महीने की है। इस घटना में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार और एक साइकिल सवार को कुचल दिया। इसमे उन दोनों की जान चली गयी थी।