UP : चाकू से गोदा और बाइक से 3KM घसीट कर ले गए थाने, पुलिस टीम पर भी किया हमला, बदमाशों ने युवक की कर दी हत्या-Video

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद चाकू बरामदगी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। 
 
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार देर रात एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने घायल युवक को पूरे गांव में घुमाया। आरोपी घायल युवक को मोटरसाइकिल पर तीन किलोमीटर तक घसीटते हुए पुलिस चौकी ले गए। जहां आरोपियों ने भी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार हैं। चाकू से घायल करने के बाद युवक का एक पैर मोटरसाइकिल से बांध दिया गया। इसके बाद बाइक सवार आरोपी घायल युवक को घसीटते हुए ले जा रहे हैं। जहां उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई।READ ALSO:-25 फीट की ऊंचाई से पिंजरे से गिरे इस कंपनी के CEO ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, मौत का वीडियो हुआ वायरल....

 

यह पूरा मामला नोएडा सेक्टर 49 के बरौला गांव का है। जहां की तंग गलियों में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। आरोपियों ने घायल युवक को मोटरसाइकिल से बांध दिया और पूरे गांव में घसीटते हुए बरौला चौकी ले गए। खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। शनिवार की देर रात हुई इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गयी। गांव की की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर युवक की मौत हो गई। 

 

 

पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़
पुलिस ने बताया कि 2018 में अपने पिता पर हुए जानलेवा हमले के बाद बदला लेने के लिए अनुज ने मेहंदी हसन को अपनी बाइक के पीछे रस्सी से बांधा और गांव में घुमाया। इस जघन्य अपराध के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपियों को हिरासत में ले लिया।  हत्या में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस पर पुलिस को जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर गोली चलानी पड़ी। 

 

इस मामले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आला कत्ल बरामदगी के दौरान दोनों आरोपियों अनुज और नितिन के बीच मुठभेड़ हो गई। रविवार सुबह करीब 5 बजे थाना सेक्टर 49 की बरौला पुलिस चौकी की पुलिया के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश अनुज और नितिन घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि अनुज और नितिन ने शनिवार को मेहंदी हसन नाम के शख्स को चाकू मारकर घायल कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में शामिल चाकू को बरामद करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। तभी चाकू बरामद करने के लिए तलाशी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें आरोपी अनुज और नितिन घायल हो गए हैं। दोनों आरोपियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।