Muzaffarnagar : लड़कियों से सरेआम करता था छेड़छाड़ और एसिड दिखाकर डराता था, UP पुलिस ने की ऐसी खातिरदारी क़ि.......Video  

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक शख्स खुलेआम सड़क पर लड़कियों से छेड़छाड़ करता था और उन्हें तेजाब दिखाकर डराता था और फिर भाग जाता था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
सोशल मीडिया पर एक लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार सरेआम एक लड़की को पीछे से मारकर भागता हुआ नजर आ रहा है। आरोपी शख्स द्वारा की गई शर्मनाक घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जिसके बाद एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बाइक सवार अपने पैरों पर चल भी नहीं पा रहा है।Read also:-UP : 'जनता के बीच जाएं, जनता की समस्याओं को सुने' चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद सीएम योगी ने मंत्रियों को दिए आदेश

 
लड़की से छेड़छाड़ का शर्मनाक वीडियो सामने आया
मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है। आरोपी का नाम सलमान है। लोगों द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के मुताबिक यह शख्स आदतन अपराधी किस्म का बताया जा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए लोगों ने उत्तर प्रदेश  पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि सलमान लड़कियों को डराने के लिए तेजाब की बोतल लेकर घूमता था। हालांकि फिलहाल अपराधी पुलिस की हिरासत में है। वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी शख्स पुलिस की हिरासत में है और वह पुलिस के कंधों पर लटका हुआ है। आरोपी अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा है।

 

वीडियो देखने के बाद लोग पुलिस की कार्रवाई की तारीफ कर रहे हैं
एक तरफ जहां पहले वीडियो में अपराधी की हरकतों पर लोग गुस्सा दिखा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आरोपी के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई को लेकर लोग उत्तर प्रदेश पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। इस मामले में लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बनेगा। ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।