Union Budget 2025 : दिल्ली-NCR में नमो भारत को मिलेगी रफ्तार, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के काम में आएगी तेजी, इस साल पूरे होंगे ये सभी बड़े प्रोजेक्ट
इस साल भी पिछले साल की तरह नमो भारत के लिए अच्छा बजट दिया गया है। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के काम में तेज़ी लाई जाएगी। उम्मीद है कि इस साल कुछ बड़ी परियोजनाएँ पूरी हो जाएँगी।
Feb 2, 2025, 08:00 IST

इस साल दिल्ली एनसीआर में नमो भारत को और भी ज्यादा रफ्तार मिलेगी। इस साल भी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रीजनल रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के लिए अच्छा बजट मुहैया कराया है। माना जा रहा है कि इस साल जून तक दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर शुरू हो जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-पानीपत और दिल्ली-अलवर कॉरिडोर का काम भी तेज गति से होगा। इस वित्तीय वर्ष में आरआरटीएस के लिए 2918 करोड़ रुपये का फंड जारी किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष की बात करें तो केंद्रीय बजट में 3596 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।Read Also:-Income Tax Relief 2025: 12.75 लाख तक की इनकम हुई टैक्स फ्री, क्या आपको मिलेगा फायदा; ये है पूरा कैलकुलेशन
साल 2023-24 में भी इतना ही फंड जारी किया गया, जबकि साल 2022-23 की बात करें तो 4710 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया था। एनसीआर परिवहन विभाग के सूत्रों के मुताबिक बजट में कोई कमी नहीं है। अधिकारियों ने जितना बजट मांगा था, उतना मुहैया कराया गया है। 2018-19 की बात करें तो केंद्र सरकार की ओर से 629 करोड़ का बजट मुहैया कराया गया था। 2019-20 में 974 करोड़, 2020-21 में 2487 करोड़ और 2021-22 में 4472 करोड़ का फंड आवंटित किया गया।
न्यू अशोक नगर तक पहुंचेगा नमो भारत
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। फिलहाल नमो भारत न्यू अशोक नगर तक चल रहा है। उम्मीद है कि जून तक इसका यातायात सराय काले खां तक शुरू हो जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 में रेल बजट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इस वित्त वर्ष के लिए रेलवे को 2.55 लाख करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। फिलहाल नमो भारत न्यू अशोक नगर तक चल रहा है। उम्मीद है कि जून तक इसका यातायात सराय काले खां तक शुरू हो जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 में रेल बजट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इस वित्त वर्ष के लिए रेलवे को 2.55 लाख करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी 2024-25 के लिए इतना ही फंड आवंटित किया था। इस बार उम्मीद थी कि रेलवे कुछ नई परियोजनाओं और बड़े सुधारों की योजना बना रहा है, जिसके लिए उसे करीब 3 लाख करोड़ रुपये के फंड का आवंटन मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।