मेरठ : पश्चमी उत्तर प्रदेश में तापमान 40 के पार, मौसम का मिजाज तल्ख, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

भीषण गर्मी के बीच पश्चमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों 4 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर खूब चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि प्रचंड गर्मी यहां की सियासी गर्मी के आगे फीकी लगती है। कहते हैं सियासी बयानों की आंच के आगे प्रचंड गर्मी भी घुटने टेकती नजर आ रही है...
 
भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में इन दिनों 4 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर खूब चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि सियासी गर्मी के आगे प्रचंड गर्मी फीकी लग रही है। लोगों का कहना है कि गर्मी भी राजनीतिक बयानबाजी की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। मौसम की तल्खी को देखकर लोगों का कहना है कि इससे पूरा शेड्यूल ही बदल गया है। दोपहर में हमें घरों में ही कैद रहना पड़ रहा है तो खान-पान पर भी असर पड़ रहा है। READ ALSO:-गाजियाबाद : मस्जिद में पढ़ने वाली लड़की के साथ मौलवी दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, वायरल वीडियो से ऐसे खुली सच्चाई, आरोपी गिरफ्तार

 

मई में गर्मी प्रचंड हो गई है। मेरठ में पारा फिर 40 के पार पहुंच गया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। हाल ही में सुबह 11:30 बजे पारा 33 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर 2.30 बजे के बाद यह 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  हवाओं और तेज धूप का मेल लोगों के लिए असहनीय हो गया है। गर्मी के कारण दोपहर में बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहता है।

 

लोग तरह-तरह से गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर लोग गन्ने का रस पीकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। लोग बेल का जूस और कोल्ड ड्रिंक पीकर गर्मी से राहत पाना चाहते हैं। मौसमी फल जामुन और आम खाकर भी लोग गर्मी को अलविदा कहना चाहते हैं। लेकिन गर्मी इतनी तेज है कि कुछ देर के लिए ठंडे पेय पदार्थों से राहत मिल जाती है लेकिन कुछ मिनटों के बाद आसमान से बरसती आग फिर से लोगों को झुलसाने लगती है। 

 

यहां चिलचिलाती गर्मी के बीच लोग कोल्ड ड्रिंक पीते हुए राजनीतिक चर्चाएं कर रहे हैं। 4 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर भी लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। लोग यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि गर्मी अभी कम है; राजनीति की भी गर्मी चरम पर है। सबके अपने-अपने दावे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सियासी गर्मी ने गर्मी को पीछे छोड़ दिया है।