गाजियाबाद : मस्जिद में पढ़ने वाली लड़की के साथ मौलवी दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, वायरल वीडियो से ऐसे खुली सच्चाई, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी मौलवी मेरठ का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस को घटना से जुड़े कई अश्लील वीडियो मिले हैं। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी 2 साल से बच्ची के साथ दरिंदगी कर रहा था। 
 | 
GHZ
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दो साल पुराना एक शर्मनाक मामला सामने आया है। गाजियाबाद के एक मौलवी ने मस्जिद में पढ़ने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। दुष्कर्म के दौरान आरोपी मौलवी जब्बार ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। लड़की को ब्लैकमेल करते हुए आरोपी मौलवी दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। दुष्कर्म का मामला करीब 2 साल पुराना है। इसका अश्लील वीडियो अब पीड़िता के गांव में वायरल हो गया है। READ ALSO:-स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले ऑटो चालक का वीडियो वायरल, 'मर्सिडीज' के लोगो से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

 

वायरल वीडियो के बाद इस दुष्कर्म केस की जानकारी सामने आई। पीड़िता ने मौलवी द्वारा की गई हैवानियत भरी घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी मौलवी जब्बार के खिलाफ मसूरी थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

 


इस मामले पर एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को मसूरी थाने में शिकायत मिली थी। इसमें पीड़िता ने गढ़ी वाली मस्जिद के मौलवी जब्बार पर 20 साल की लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत में लिखा है कि मौलवी ने अपनी करतूत का वीडियो भी बनाया है। इसके जरिए वह लड़की को ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म कर रहा था।

 KINATIC

आरोपी मौलवी मेरठ का रहने वाला है
पुलिस ने बताया कि आरोपी जब्बार मेरठ के सदर इलाके का रहने वाला है।  फिलहाल वह गाजियाबाद के लोनी इलाके में रह रहा था। 2 साल पहले हुई इस घटना में जब्बार कुछ दिन बाद इस मस्जिद से लोनी चला गया था। पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से लड़की के साथ हैवानियत की एक क्लिप मिली है, जो करीब ढाई मिनट लंबी है। 

 whatsapp gif

पुलिस को कई और अश्लील वीडियो भी मिले
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की यह अश्लील क्लिप अब कई लोगों के मोबाइल फोन तक पहुंच चुकी है। इसके बाद लड़की के परिवार को इस घटना के बारे में पता चला। वीडियो मिलने के बाद जब पीड़ित परिवार वालों ने लड़की से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बता दी। परिजन शनिवार को मसूरी थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।