मेरठ: सुहागरात पर नई दुल्हन ने दूल्हे के साथ कर दिया ऐसा कांड, सुबह आंख खुलते ही पहुंच गया थाने, बताई ये बात...

मेरठ में नई नवेली दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को खिला दिया  इसके बाद वह रात में एक लाख रुपये और आभूषण लेकर फरार हो गयी  पीड़ित जाहिद ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लुटेरी दुल्हन और उसके माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन अपने ससुराल वालों को नशीली गोलियां खिलाकर एक लाख रुपये और आभूषण लेकर फरार हो गई। इसके बाद जब ससुराल वाले दुल्हन के माता-पिता के घर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वे भी किराए पर रहते थे और रात में ही घर छोड़कर चले गए थे। READ ALSO:-Video : शख्स को खाई के ऊपर करतब दिखाना पड़ा भारी, एक गलती और जिंदगी पडी खतरे में

 

पीड़ित जाहिद ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लुटेरी दुल्हन और उसके माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जाहिद ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहता है। बड़ा भाई अपने परिवार के साथ बाहर रहता है।

 

कुछ दिन पहले एक व्यक्ति उनके यहां रिश्ता लेकर आया। लड़की दिल्ली की रहने वाली थी। दोनों परिवारों की सहमति से 15 जून को उनकी शादी हो गई। निकाह की रात दुल्हन फोन पर किसी से बात कर रही थी। जब पति ने उसके बारे में पूछा तो उसने उसे इधर उधर करके समझा दिया।

 

देर रात दुल्हन ने खाना बनाकर सभी को खिलाया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गये। सुबह जब उसकी आंख खुली तो दुल्हन वहां नहीं थी। अलमारी में रखे एक लाख रुपये और आभूषण समेत अन्य सामान भी गायब थे। उन्होंने दुल्हन की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिवार की इज्जत को देखते हुए उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। 

 

जब दुल्हन नहीं मिली तो वह मायके वालों के यहां पहुंच गया। वहां जाने पर पता चला कि दुल्हन का परिवार किराए पर रहता था, जो शादी के बाद रात को घर छोड़कर चला गया। तब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।