Video : शख्स को खाई के ऊपर करतब दिखाना पड़ा भारी, एक गलती और जिंदगी पडी खतरे में

इन दिनों एक शख्स का वीडियो खूब चर्चा में है। जिसमें वह खाई के ऊपर मजे से स्टंट करता नजर आ रहा, लेकिन उनकी एक गलती की वजह से उनके सारे स्टंट फेल हो जाते हैं और वह खाई में गिर जाते हैं। 
 | 
stunts
सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाकर न जाने कितने लोगों ने अपनी जिंदगी का रुख बदल लिया है आज ऐसे लोग लाखों-करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। लेकिन वीडियो बनाने के चक्कर में कई लोग अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। कई बार ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं, जिसमें वीडियो बनाना बहुत बड़ी हो गया और किसी की जान चली गई। लोग रेलवे ट्रैक, समुद्र, चलती ट्रेन, चलती बाइक या कार पर स्टंट वीडियो शूट करते नजर आते हैं, लेकिन कई बार इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं।READ ALSO:-स्टंट ऑन ट्रेन: ऊपर से जा रही थी हाईटेंशन तार, पुल से गुजर रही मालगाड़ी पर दो लड़कों ने किया खतरनाक स्टंट, Video हुआ वायरल

 

आज के दौर को अगर सोशल मीडिया का दौर कहें तो कुछ गलत नहीं होगा और यहां मशहूर होने के लिए कोई भी कुछ भी करने को तैयार रहता है। यहां तक कि कई लोग तो अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। खासकर युवाओं में ये क्रेज ज्यादा देखने को मिलता है। फिल्म से प्रभावित होकर ये लोग कई बार स्टंट भी करने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है। जहां एक शख्स खाई के ऊपर स्टंट करता नजर आया, लेकिन उसके बाद उसके साथ जो हुआ वो वाकई हैरान करने वाला है। 

 


वायरल हो रहे इस खतरनाक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स खाई के किनारे खड़ा होकर बैकफ्लिप करने की कोशिश कर रहा है। अपने आसपास टूरिस्ट को देखकर उसका हौसला बढ़ जाता है और वह पूरे मन से फ्लिप मारता है, लेकिन एक गलती की वजह से वह सीधे खाई में गिर जाता है। वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि जिस तरह से वह गिरा, उसके मुताबिक उन्हें कितनी गहरी चोट लगी होगी। 

 monika

इस वीडियो को ट्विटर पर @NoContextHumans नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 43 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यकीनन उस शख्स की गर्दन टूट गई होगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पता नहीं लोगों को क्या हो जाता है कि वे पहाड़ों पर जाकर इस तरह की हरकत करने लगते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा. लिखा, 'अरे भाई, खाई के ऊपर स्टंट करने को किसने कहा।' इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। 
price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।