मेरठ : टूटा पिछले चार साल का रिकॉर्ड, मार्च रहा सबसे कम गर्म; अगले दो दिनों में हो सकती बारिश 

तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।  मार्च में औसत अधिकतम तापमान चार साल में सबसे कम था। मौसम विभाग का अनुमान है कि छह अप्रैल तक तापमान नियंत्रण में रहेगा। 
 
तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। READ ALSO:-Gold की कीमत आज : सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद सोना हुआ थोड़ा सस्ता, चांदी 430 रुपये बढ़ी

 

मार्च में औसत अधिकतम तापमान चार साल में सबसे कम था। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 6 अप्रैल तक तापमान नियंत्रण में रहेगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि 3 और 5 अप्रैल को एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 6 अप्रैल तक तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। 4 और 5 को मेरठ में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

 

मार्च 2024 का औसत अधिकतम तापमान 28.9 और औसत न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 1 से 17 मार्च तक सिर्फ दो बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहा। जबकि मार्च का सामान्य तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है। मार्च 2023 में औसत अधिकतम तापमान 29.7, मार्च 2022 में 32.2 और 2021 में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।