Gold की कीमत आज : सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद सोना हुआ थोड़ा सस्ता, चांदी 430 रुपये बढ़ी

शिखर पर पहुंचने के बाद आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी जारी है।
 | 
Gold
भारत में सोने की कीमत: पिछले कुछ समय से सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। MCX पर सोने का भाव 70 हजार रुपये को छूने वाला है। बहरहाल, सर्राफा बाजार में इस तेजी का क्या और कितना असर है, क्या बाजार में इतनी तेजी लंबे समय के लिए सही है? और अब कितनी बढ़ सकती है सोने की कीमत? इस पर विशेषज्ञों ने अपनी राय दी है। जिसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इतनी तेजी के बावजूद कहा जा रहा है कि भारत में सोना अभी भी डिस्काउंट पर मिल रहा है। READ ALSO:-तौलिया (Towel) पहन एयरपोर्ट पहुंचीं उर्फी जावेद? सरेआम उतार दी अपनी ड्रेस! देख कर हर कोई हैरान, Video हुआ वायरल

 

सोने की मांग में भारी गिरावट आई
दरअसल, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि सोने की कीमत में अचानक आई तेजी ने उद्योग को हिलाकर रख दिया है, जो उसके लिए अच्छा नहीं है। भारत का आभूषण उद्योग 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है। हालांकि, सोने की कीमत में इतनी तेजी से इसकी मांग भी तेजी से गिरी है।

 

सोना 3 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है
कीमतें बढ़ने के कारण लोग पुराने आभूषण बेच रहे हैं। पिछले महीने यानी मार्च में सोने की मांग में भारी गिरावट आई है। हालांकि, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार से तुलना की जाए तो भारत में सोने की कीमतें अभी भी कम हैं। पिछले कुछ दिनों में सोना कई बार ऑल टाइम हाई पर पहुंचा है, लेकिन देश में सोना अभी भी 37 से 40 डॉलर यानी करीब 3 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है। जिससे इसमें और तेजी आने की संभावना है। 

 KINATIC

इसी कारण कीमतें बढ़ रही हैं
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की तेजी से की जा रही खरीदारी को बताया जा रहा है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि 2024 में पूरी दुनिया में मंदी की आशंका है। इसके अलावा क्रिप्टो में तेजी का असर सोने पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, सोने की तुलना में चांदी में इतनी बढ़ोतरी नहीं हुई है, जितनी पिछले 10 से 15 दिनों में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

 whatsapp gif

कितना महंगा होगा सोना?
सोने की लगातार बढ़ती कीमत पर विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में सोने की कीमत और बढ़ेगी। साल के अंत तक सोने की कीमत 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है। 
चांदी की कीमत में कितना बदलाव?
एक तरफ सोने की कीमतों में हल्की कमजोरी आई है तो वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में अभी भी तेजी जारी है। जब बाजार खुला तो चांदी 75,722 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। बाजार बंद होने तक इसकी कीमत 75,111 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।