मेरठ: पूरा शहर शीतलहर के लपेटे में, पारा 5 डिग्री से नीचे, रात में हल्का कोहरा, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

 मेरठ और आसपास के जिलों में अधिक ठंड का अनुमान लगाया गया है। अधिकतम तापमान में कमी आने से दिन में गलन महसूस हो रही है। पिछले 10 दिनों से मेरठ में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। 
 
मेरठ में आज हलकी धुंध छाई हुई है। रात में भी हल्का कोहरा छाया हुआ था। आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दोपहर में धूप निकल सकती है, हवा की गति 6 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इससे पहले गुरुवार को भी शीतलहर जैसा मौसम रहा था और पूरे दिन धूप नहीं निकली। सीबीएसई और अन्य बोर्ड के 8वीं क्लास तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित है।READ ALSO:- कोचिंग सेंटरों के लिए शिक्षा मंत्रालय की गाइडलाइन, 16 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश नहीं, आदेश नहीं मानने पर लगेगा 1 लाख का जुर्माना,

 

मेरठ और आसपास के जिलों में अधिक ठंड का अनुमान लगाया गया है। अधिकतम तापमान में कमी आने से दिन में गलन महसूस हो रही है। पिछले 10 दिनों से मेरठ में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। 

 

इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे है। जैसे-जैसे सूरज निकलेगा, पहाड़ी इलाकों में बर्फ का पिघलना और गलन बढ़एगा। अभी 26 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।