मेरठ: शादी समारोह से लौटते समय रजवाहे में गिरी कार, हादसे में 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल....

शुक्रवार देर रात मेरठ के जानीखुर्द क्षेत्र में एक शादी समारोह से लौटते समय एक कार रजबहे में गिर गई। कार में दो युवक सवार थे। दोनों एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। पुलिस ने आज सुबह दोनों युवकों के शव बरामद किये। 
 
मेरठ के जानीखुर्द में रजवाहे में कार गिरने से दो दोस्तों की मौत हो गई। शुक्रवार रात दोनों दोस्त एक शादी से लौट रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरी। सुबह राहगीरों की नजर कार पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो कार में दो युवकों के शव मिले। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। READ ALSO:-UP : गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी, 40 डूबे, 20 की दर्दनाक मौत, मरने वालों में महिलाएं-बच्चे

 

गांव नेक निवासी करणपाल (30) पुत्र अंकुर और यशपाल सिंह (34) पुत्र रोहित शुक्रवार को एक शादी समारोह में शामिल होने भोलाझाल गए थे। रात को कार से लौटते समय उनकी कार गांव मुंसबगढ़ के पास सतवाई रजबहे में गिर गई। जब वे घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। 

 

शनिवार सुबह ग्रामीणों को उनकी कार सतवाई रजवाहे में पड़ी मिली, जिसके बाद ग्रामीणों ने कार को बाहर निकाला। दोनों युवकों के शव कार के अंदर मिले। कार अंदर से लॉक थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

 

मौके पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंकुर और रोहित की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। आसपास के पड़ोसी और ग्रामीण शोक व्यक्त करने के लिए उनके घरों पर एकत्र हुए।

 

बताया गया कि अंकुर एयरफोर्स में था। उनकी एक तीन साल की बेटी है। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता करणपाल सिंह खेती करते हैं। रोहित एक प्राइवेट स्कूल में टीचर था। रोहित का एक पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। उनके पिता यशपाल सिंह भी खेती करते हैं।