UP : गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी, 40 डूबे, 20 की दर्दनाक मौत, मरने वालों में महिलाएं-बच्चे

 ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. सभी मृतक एटा जिले के जैथरा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
 | 
KASGANJ
उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह एटा के गांव कसा पूर्वी से गंगा स्नान करने जा रहे ग्रामीणों का ट्रैक्टर बदायूं हाईवे स्थित तालाब में फंस गया। हादसे में 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा एक दर्जन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या दो दर्जन तक पहुंच सकती है। READ ALSO:-UP : 4 वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह, अब ससुराल वालों पर की FIR; पूर्व BJP MLA पप्पू भरतौल उर्फ राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा एक बार फिर चर्चा में

 KASGANJ

सुबह एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कसा पूर्वी के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण ट्रैक्टर से कादरगंज गंगा घाट पर स्नान करने के लिए निकले थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में महिलाओं के साथ-साथ कई बच्चे भी थे। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे हाईवे पर दरियाबगंज के पास अचानक ट्रैक्टर की कपलिंग टूट गई। इससे ट्रैक्टर व ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।

 


पुलिस ने शवों को बाहर निकाला
हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लोगों को तालाब से बाहर निकालना शुरू किया। दोपहर 12 बजे तक 15 शव निकाले जा चुके थे। इसके बाद पांच और शव बरामद किये गये। मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। यह संख्या और भी बढ़ने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलने पर कस्सा पूर्वी गांव के लोग वहां पहुंचे और तालाब के किनारे अफरा-तफरी मच गयी।  भीड़ के कारण हाईवे यातायात भी प्रभावित हुआ।

 


सीओ पटियाली विजय राणा ने बताया कि राहत कार्य जारी है। कई लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। 
डीएम और एसपी मौके पर

तालाब में शव खोजने का अभियान
ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है।  डीएम सुधा वर्मा और एसपी अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंच गए हैं।

 KINATIC

तालाब में शवों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है, जाल बिछाकर लोगों की तलाश की जा रही है। जिला अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से स्ट्रेचर की कमी हो गई।

 whatsapp gif

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान
मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।