First Regional Rapid Rail : गाजियाबाद के दुहाई डिपो से मेरठ साउथ स्टेशन तक ट्रायल सफल, रूटीन संचालन मार्च–24 से हो सकेगा 

आज गाजियाबाद से मेरठ तक रैपिड रेल का ट्रायल हुआ। 24 मार्च से रूटीन संचालन हो सकेगा। अभी रैपिड रेल सिर्फ गाजियाबाद में ही चल रही है। यह वर्ष-2025 में दिल्ली से मेरठ तक चलना शुरू हो जाएगी।
 
देश की पहली रीजनल रैपिड रेल आखिरकार शुक्रवार को मेरठ पहुंच गई। इसका सफल ट्रायल गाजियाबाद के दुहाई डिपो से मेरठ साउथ स्टेशन तक किया गया। 'नमो भारत ट्रेन' को पहली बार पटरी पर देखकर मुरादनगर, मोदीनगर और मेरठ के लोग खुशी से उछल पड़े। मार्च 2024 में मेरठ से गाजियाबाद तक रैपिड रेल चलाने का लक्ष्य है।READ ALSO:-मेरठ: New Year के जश्न पर होगी पुलिस की नजर, चौराहों पर चेकिंग अभियान, ओवर स्पीडिंग, हुड़दंगबाजों और स्टंट करने वालों पर होगी कार्रवाई

 

NCRTC के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने कहा, दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल कॉरिडोर 82 किलोमीटर लंबा है। पहले चरण का उद्घाटन गाजियाबाद के साहिबाबाद स्टेशन से दुहाई डिपो (17 km Length) तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर को किया था। दूसरा चरण दुहाई डिपो से मेरठ साउथ स्टेशन तक है। जिसकी दूरी 25 किलोमीटर तक है। यह चरण मार्च 2024 तक शुरू होना है।

 

इसके लिए ट्रायल शुक्रवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। दूसरे चरण में कुल चार स्टेशन हैं। इनमें मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ स्टेशन शामिल हैं।

 

तीसरे चरण में मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक कार्य पूरा होना है। जबकि दूसरी ओर साहिबाबाद स्टेशन से सराय काले खां तक का कार्य पूरा होना है। अब इस पूरे कॉरिडोर पर जून 2025 से पहले रैपिड रेल चलाने का लक्ष्य है।