UP : लड़की से पहले पूछा धर्म, फिर झाड़ियों में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस से मुठभेड़ के दौरान तीन गिरफ्तार.....

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पीड़िता का धर्म पूछकर इस अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
 
राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में युवती से गैंग रेप के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मुठभेड़ में पकड़े गए पांचों बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि पीड़ित लड़की दूसरे धर्म की थी, इसलिए उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी।  जबकि दो बदमाशों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना से पहले उन्होंने पीड़िता की सहेली से उसका धर्म पूछा था। READ ALSO:-बिजनौर : TV एक्टर भूपेन्द्र ने पेड़ काटने के विवाद में युवक की गोली मारकर की हत्या, 15 दिन पहले मुंबई से आया था, 3 की हालत गंभीर

 

गाजियाबाद डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. बताया कि यह घटना 30 नवंबर की दोपहर की है। उस वक्त पीड़िता अपनी दोस्त हिना से मिलने आई थी। यहां हिना का बॉयफ्रेंड उन्हें स्कूटर चलाना सिखा रहा था। ऐसे में पीड़िता वहीं खड़ी होकर किसी से फोन पर बात करने लगी। पीड़िता ने बताया कि इसी बीच आरोपी वहां आया और उसे झाड़ियों में खींच ले गया। जहां तीन आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

 

इसमें जब उसने बताया कि वह हिंदू है तो उसने घटना की योजना बनाई। उन्होंने हिना को भरोसा दिलाया कि उन्हें कुछ नहीं होगा। इस प्रकार आरोपी ने हिना को विश्वास में लेकर इस अपराध को अंजाम दिया। डीसीपी ग्रामीण के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को एक कैमरे में ब्लैक हुडी पहने एक लड़का नजर आया। इस लड़के की शक्ल पीड़िता के बयान से मेल खा रही थी। ऐसे में पुलिस ने इस लड़के को ढूंढ लिया और पकड़ लिया. इसके बाद मामला खुलना शुरू हो गया।