बिजनौर : TV एक्टर भूपेन्द्र ने पेड़ काटने के विवाद में युवक की गोली मारकर की हत्या, 15 दिन पहले मुंबई से आया था, 3 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को पेड़ काटने को लेकर हुए आपसी संघर्ष में फायरिंग हुई। इस दौरान एक ही परिवार के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
 | 
BIJNOR
बिजनौर में टीवी एक्टर भूपेन्द्र सिंह ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. अभिनेता ने रविवार को पेड़ काटने के विवाद में यह अपराध किया। लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली लग गई। इसमें युवक की मौत हो गयी। जबकि उसकी मां, पिता और भाई की हालत गंभीर है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर भूपेन्द्र समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।READ ALSO:-मेरठ: बेडरूम में मिला ट्रांसपोर्ट कारोबारी के बेटे का खून से लथपथ से शव, पिता ने जताया बहन के ससुराल वालों पर हत्या का शक

 

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव में पेड़ काटने के विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी गई। गोली लगने से गोविंद सिंह उर्फ गोविंद (23) पुत्र गुरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

 


मृतक के पिता गुरदीप सिंह (60), मां बीरो बाई (55) और भाई बॉबी उर्फ अमरीक सिंह को भी गोली लगी। गोली लगने से घायल दंपति और उनके बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 whatsapp gif

गोली मारने का आरोप उसी गांव के शेरगढ़ फार्म के मालिक भूपेन्द्र पर लगा है।  आरोपी भूपेन्द्र मुंबई में रहता है, और TV एक्टर है, जो कुछ दिन पहले गांव आया था और अपने खेत की मेड़बंदी कर रहा था। जिस पर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। शुरुआत में हवाई फायरिंग हुई। बाद में दंपत्ति और उनके दो बेटों पर सीधे गोलियां चलाई गईं। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।