मुरादनगर : चेंजिंग रूम में लगा था सीसीटीवी, कपड़े चेंज करती महिलाओं के वीडियो मिले, पुलिस ने की एफआईआर दर्ज 

मुरादनगर के गंगनहर छोटा हरिद्वार में स्नान करने आई एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। महिला ने चेंजिंग रूम में कैमरा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस को जांच के दौरान कई महिलाओं के कपड़े बदलते हुए वीडियो मिले। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। 
 
 
महंत मुकेश गोस्वामी के खिलाफ मुरादनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।  मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। यहां गंगनहर छोटा हरिद्वार में स्नान करने आई महिलाओं के चेंजिंग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे मिले। इस संबंध में एक महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के दौरान कई महिलाओं के कपड़े बदलते हुए वीडियो मिले। 5 दिन की रिकॉर्डिंग आने के बाद कार्रवाई की मांग बढ़ने लगी। पुलिस को पता चला है कि लंबे समय से महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए जा रहे थे।READ ALSO:-Noida : ब्लैक थार का जानलेवा स्टंट, सड़क पर लड़के-लड़कियों को टक्कर मारने की कोशिश, 35 हजार रुपये का चालान, जब्त होगी थार-Video

 

इससे पहले भी यहां एक मामला सामने आया था। गंगनहर के शनि मंदिर परिसर में महिलाएं स्नान कर रही थीं। महिलाओं ने तीन युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। आरोप था कि ये तीनों लोग छिपकर महिलाओं का वीडियो बना रहे थे। आपको बता दें कि गंगनहर पर महिलाओं के लिए अलग से घाट बनाया गया है।  यहां से दिल्ली निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।

 

चेंजिंग रूम में वीडियो बनाने का राज अलग ही तरीके से खुला
इंदौर में भी कुछ दिन पहले एक लड़की द्वारा शोरूम में छुपकर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था। चेंजिंग रूम के दरवाजे के नीचे मैनेजर मोबाइल से वीडियो बनाता था। यहां लड़की अपनी सहेली के साथ शॉपिंग करने गई थी। वह जींस ट्राई करने के लिए चेंजिंग रूम में गई थी। लेकिन कपड़े बदलते वक्त उनका पैर मैनेजर के हाथ से छू गया। जिसके बाद लड़की चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया। बाद में मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।