गाजियाबाद : यूट्यूबर शिखा मैत्रेय उर्फ़ कुंवारी बेगम ने पार की अश्लीलता की सारी हदें, वीडियो में बताती थी मास्टरबेट और दुधमुंहे बच्चों के यौन शोषण का तरीका, हुई गिरफ्तार  

कौशांबी थाना क्षेत्र में एक महिला यूट्यूबर पर बच्चों को यौन शोषण के लिए उकसाने का आरोप है। मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक्स पर लोगों ने वीडियो देखने के बाद कार्रवाई की मांग की थी।
 
नाम शिखा मैत्रेय उर्फ ​​कुंवारी बेगम... अपराध- अपने यूट्यूब चैनल पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अश्लीलता की हदें पार करना। हस्तमैथुन का तरीका बताना। दुधमुंहे बच्चों का यौन शोषण करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना। इतना ही नहीं, यौन उत्पीड़न का तरीका भी बताना। जब लोगों ने लड़की की इस हरकत पर आपत्ति जताई और उसके खिलाफ केस दर्ज कराया तो पुलिस भी हरकत में आई। कौशांबी थाना पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।Read also:-आइसक्रीम खाते हुए महिला के मुंह में आई कटी हुई इंसानी उंगली, महिला निकल गई चींख, हुई बेहोश; आइस क्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

 

मामला राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने 12 जून की देर शाम यूट्यूबर शिखा मैत्रेय उर्फ ​​कुंवारी बेगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। फिर अगले दिन यानी 13 जून को कौशांबी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शिखा उर्फ ​​कुंवारी बेगम का यूट्यूब चैनल आपत्तिजनक कंटेंट से भरा पड़ा था। लेकिन केस दर्ज होने के बाद आपत्तिजनक कंटेंट वाले कुछ वीडियो यूट्यूब चैनल से हटा दिए गए। यूट्यूब के अलावा लड़की के दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अकाउंट थे। उसने वो सारे अकाउंट डिलीट कर दिए हैं।

 

क्या है पूरा मामला
राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने लड़की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक्स पर लोगों ने वीडियो देखने के बाद कार्रवाई की मांग की है। 

 

वीडियो में महिला कह रही है कि जिन बच्चों के दांत नहीं हैं, उनके साथ यौन शोषण होना चाहिए। इसी तरह महिला बच्चों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही है। वह फॉलोअर्स से बातचीत कर रही है। फॉलोअर्स के सवालों का जवाब देती नजर आ रही है।

 

महिला का नाम शिखा मैत्रेय बताया जा रहा है। विवाद बढ़ने के बाद महिला ने सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं। जब तक महिला ने वीडियो डिलीट किए, तब तक कई लोग उन्हें डाउनलोड कर चुके थे। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

लोगों ने की थी कार्रवाई की मांग
यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद दीपिका भारद्वाज नाम की एक एक्स यूजर ने सबसे पहले इस वीडियो को पोस्ट किया और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद इस पोस्ट को पांच हजार से ज्यादा लोगों ने रीपोस्ट किया।

 

वहीं, एक्स के इस वीडियो पर 911 लोगों ने कमेंट किया और लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रात 8 बजे तक x पर इस वीडियो को 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। लोगों ने इस पर कार्रवाई की मांग की है।

 

लड़की डोनेशन भी लेती थी
शिकायतकर्ताओं ने लड़की की अश्लील हरकतों के कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं पुलिस के साथ वीडियो साझा किया। आरोप है कि कुंवारी बेगम अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए भी दान लेती रही हैं। उसके परिवार के सदस्यों की भी जांच होनी चाहिए कि क्या उन्हें लड़की द्वारा पोस्ट की गई सामग्री के बारे में पता था? पूरे मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि इस लड़की के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल आरोपी लड़की से थाने में पूछताछ की जा रही है।