आइसक्रीम खाते हुए महिला के मुंह में आई कटी हुई इंसानी उंगली, महिला निकल गई चींख, हुई बेहोश; आइस क्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

 आइसक्रीम खाते समय एक महिला के मुंह में कटी हुई उंगली आ गई, जिससे उसकी चीख निकल गई। आइसक्रीम में कटी उंगली देख वह बेहोश हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 | 
MUMBAI MALAD
मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। आइसक्रीम में कटी उंगली देखकर महिला चीखने लगी और बेहोश हो गई। घटना मुंबई के मलाड इलाके की है। महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगवाई थी, लेकिन जैसे ही उसने खाना शुरू किया तो कटी उंगली उसके सामने आ गई और फिर उसकी हालत खराब हो गई। परिवार ने उसे संभाला और मामले की जानकारी होने पर वे मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने लिखित शिकायत के साथ यम्मो आइसक्रीम की कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आइसक्रीम और उसमें मिले मानव अंग को जांच के लिए एफएसएल (Forensic) विभाग को भेज दिया है। मुंबई मलाड पुलिस ने धारा 272, 273 और 336 के तहत एफआईआर दर्ज की है।READ ALSO:-गाजियाबाद अग्निकांड : तीन मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 बच्चों समेत 5 की मौत, 2 घायल

पुलिस के मुताबिक, ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराव (27) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बुधवार को एक ऑनलाइन डिलीवरी ऐप से आइसक्रीम मंगवाई थी। आइसक्रीम आई और उसने उसे खाना शुरू कर दिया। उसने आधी से ज़्यादा आइसक्रीम खा ली थी कि अचानक उसके मुंह में कुछ ऐसा आया, जो अजीब लगा। उसने देखा कि यह करीब 2 सेंटीमीटर लंबी इंसानी उंगली थी। यह देखकर उसकी चीख निकल गई।

 


 महिला पेशे से डॉक्टर है, लेकिन है तो फिर एक साधारण इंसान ही। उसका दिल घबरा गया और उसे चक्कर आने लगे। उसके पति ने उसे संभाला और आइसक्रीम लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा। उसने मामले की जानकारी मलाड पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस व्यक्ति से आइसक्रीम मंगवाई गई थी, उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।