गाजियाबाद: प्रेम विवाह करने वाली ये महिला, एक दिन बन गई कातिल, खुद पत्नी ने दबाया गला, प्रेमी ने किए चाकू से वार;

शिवम अपने कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान प्रियंका ने उसका गला दबा दिया।  शिवम ने बचने की भी बहुत कोशिश की लेकिन तभी प्रेमी गर्जन यादव ने उसके पेट में तेज चाकू से कई वार किए। वह मौके पर मर गया। दोनों आरोपियों ने शिवम के शव को चादर में लपेट कर पास के एक खंडहर में फेंक दिया। 
 
गाजियाबाद में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। और शव को चादर में लपेटकर खंडहर में फेंक दिया गया। आरोपी पत्नी अपने पति के घर में अपने प्रेमी के साथ रहती है। पति इसका विरोध करता था। तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी ने पति का गला घोंट दिया था। उसी समय उसके प्रेमी ने उस पर चाकू से वार कर दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। READ ASO:-जनवरी 2024 में बैंक अवकाश : साल के पहले महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

यह दिल दहला देने वाली घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक के बहरामपुर गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि 22 दिसंबर को खंडहर में तब्दील हो चुके मकान में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान की तो वह बाइक टैक्सी चालक शिवम उर्फ सोनू का निकला। पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद उसके हत्यारों की तलाश शुरू कर दी। 

 

 

पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई पत्नी
आरोपी प्रियंका की मुलाकात गर्जन यादव से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गईं और वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे। उनके बीच अवैध संबंध भी थे। गर्जन यादव बलिया जिले के सैंया गांव के रहने वाला हैं। वह गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है। गर्जन और प्रियंका एक साथ रहना चाहते थे। मार्च माह में प्रियंका अपने पति सोनू को छोड़कर गर्जन के साथ बलिया स्थित उसके गांव चली गई। शिवम किसी तरह उसे ढूंढते हुए गर्जन के गांव पहुंच गया।

 

22 दिसंबर की रात उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। 
शिवम ने प्रियंका को अपने साथ आने को कहा। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसने शिवम से शर्त रखी थी कि गर्जन भी उसके साथ जाएगा और वहीं रहेगा। किसी तरह शिवम इसके लिए तैयार हो गया। वह गाजियाबाद आ गया और तीनों साथ रहने लगे। शिवम को गर्जन का प्रियंका के साथ रहना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर प्रियंका और शिवम के बीच आए दिन झगड़ा होता था। झगड़े से परेशान होकर प्रियंका ने अपने प्रेमी गर्जन के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि शिवम की हत्या 22 दिसंबर की रात को की गई थी। सबूत मिटाने के लिए उस ने शिवम के मोबाइल से सिम निकाल कर फेंक दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दोनों को जेल भेज दिया।