बिजनौर : कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

 भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ शब्दों का प्रयोग करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
 
BIJNOR
बिजनौर में आज कांग्रेस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी कर विरोध जताया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। READ ALSO:-दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के साथ दर्दनाक हादसा, कैंटर के अचानक ब्रेक लगाने से एक की मौत, 11हुए घायल

 

दरअसल आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में एकत्रित होकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 

 

 

विरोध प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, नगर अध्यक्ष मीनू गोयल, जिला उपाध्यक्ष/पीसीसी सदस्य मोहम्मद सलीम अहमद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री ओमवती आदि मौजूद रहे।