UP : दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर लड़के का हुआ था विवाद, मिली धमकी, 24 घंटे बाद युवक ने दी खौफनाक सजा, कनपटी पर सटाकर मारी गोली 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में आरोपी ने धमकी भी दी। जब शख्स ने उसकी बात नहीं मानी तो आरोपी ने 24 घंटे के अंदर उसे खौफनाक सजा दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  जब पुलिस ने वहां का नजारा देखा तो पुलिस भी हैरान रहे गई।
 
अलीगढ़ में जन्मदिन की पार्टी में हत्या कर दी गई। दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने घर में घुसकर कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके परही मौत हो गई। यह हत्या मंगलवार देर शाम अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के स्वालेपुर गांव में हुई। READ ALSO:-क्या आप जालसाजों के जाल में तो नहीं फंस रहे हैं? TRAI ने मोबाइल यूजर्स को अनचाही कॉल्स को लेकर चेताया

 

जब आरोपी ने शख्स को गोली मारी तब वह अपने चचेरे भाई का जन्मदिन मना रहा था। आरोपी ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों और मेहमानों के बीच हत्याकांड को अंजाम दिया। इसके बाद वह पिस्तौल लहराते हुए वहां से भाग गया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

गौरतलब है कि स्वालेहपुर गांव में दिवाली के दिन लवकुश अपने परिवार के सदस्यों के साथ पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान उसका प्रेम सिंह, राजू और उदयवीर से झगड़ा हो गया। 13 नवंबर को दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया। इस विवाद को लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। शाम और सुबह दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। उसी शाम लवकुश के चचेरे भाई अजय कुमार का जन्मदिन था। शाम को पूरा परिवार इस जन्मदिन का जश्न मना रहा था। लोग दावत की तैयारी कर रहे थे।

 

मेहमानों के बीच कनपटी में गोली मार दी
इसी बीच बाइक से लोग वहां पहुंचे और वे घर में घुस आए और दावत की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय लवकुश पुत्र धर्म सिंह के कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही लवकुश वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए। गोली मारने के बाद आरोपी पिस्तौल लहराते हुए घर से बाहर निकला और बाइक से भाग गया। परिजन आनन-फानन में लवकुश को सीएचसी ले गए। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।