UP : महिला चोर गिरोह, दिन में कूड़ा बीनने के बहाने करती थी रेकी, रात में हथियारों के बल पर लूटपाट; डॉक्टर के घर की वारदात

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला चोरों का एक गिरोह सक्रिय है। ये महिलाएं दिन में कूड़ा बीनने के बहाने रेकी करती हैं। रात में वारदात को अंजाम देती हैं, वो भी हथियारों के साथ। एक डॉक्टर के घर में चोरी की वारदात हुई है। जिसके बाद पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है।
 | 
lko-1
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलाओं का चोर गिरोह सक्रिय है। लूटपाट और चोरी का इनका तरीका बेहद शातिर है। ये महिलाएं दिन में कूड़ा बीनने के बहाने रेकी करती हैं। रात में हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम देती हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के एक डॉक्टर के घर पर वारदात को अंजाम दिया गया है। इस गिरोह में 5 महिलाएं शामिल हैं। एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें महिलाएं हथियारों के बल पर एक घर में घुसती हैं। इन महिलाओं के पास रॉड हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये वही महिलाएं हैं, जो कैमरे में दिन में कूड़ा बीनती नजर आ रही हैं। यानी महिलाएं दिन में रेकी करती हैं और रात में वारदात को अंजाम देती हैं।READ ALSO:-अलीगढ : खाकी हुई शर्मसार, दो पक्षों का समझौता कराने के मामले में चौकी इंचार्ज का रिश्वत लेते हुए Video सामने आया, अधिकारियों ने लिया इसका संज्ञान

 


7 जून की रात घर में घुसीं, जेवर लेकर फरार
जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वह शहर के आशियाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिस घर में आरोपी महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया है, वह डॉक्टर संदीप गुलाटी का है। जो स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर हैं। घटना 7 जून की है। फुटेज में दिख रहा है कि महिलाएं उनके घर में घुसती हैं। देर रात घर से पैसे, सोना-चांदी लेकर फरार हो जाती हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

 KINATIC

जिसके बाद थाना आशियाना की पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। 13 जून को पांच महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिलाओं की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध पुरुष या महिला दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। ताकि उन्हें गिरफ्तार कर घटना को रोका जा सके। फिलहाल अभी महिला चोर गिरोह की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक महिला चोरों की पहचान के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।