UP : घर में थी चार पत्नियां, फिर भी हुसैन ने की हिंदू लड़की से शादी, CCTV कैमरे वाले बेडरूम में दोस्तों के साथ मिल कर किया गैंगरेप...अब होगी कार्रवाई.....

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक डॉक्टर ने पहले चार शादियां कीं। फिर उसने पश्चिम बंगाल की एक हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी कर ली। फिर बाद में उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे दोबारा शादी कर ली। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर पति ने अपनी नई नवेली दुल्हन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए और उसकी हर हरकत पर नजर रखने लगा। इतना ही नहीं उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। पीड़िता अब इस मामले में न्याय की गुहार लगा रही है।
 | 
SAHARANPUR
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लव जिहाद का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक विवाहित महिला ने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के एक डॉक्टर ने पहले अपना धर्म छिपाकर उससे प्यार किया। उसने हिंदू रीति-रिवाज से उससे शादी की। बाद में वह उसे देवबंद ले आया। यहां उसने महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। महिला को पता चला कि यह डॉक्टर पहले ही चार महिलाओं से निकाह कर चुका है।READ ALSO:-मेरठ-पौड़ी हाईवे पर एक और टोल प्लाजा हुआ शुरू, अब कार और बस के लिए देना होगा टोल प्लाजा पर इतना शुल्क....

 

महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका डॉक्टर पति उसे प्रताड़ित करने लगा। उसे एक कमरे में बंद कर दिया। वहां सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। इसके जरिए डॉक्टर उसकी हर पल निगरानी करता था। उसके साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं डॉक्टर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म भी किया। महिला का कहना है कि उसने इस संबंध में पुलिस से मदद मांगी। लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई।

 


सोमवार को महिला फिर बजरंग दल के नेता विकास त्यागी से मिली। फिर हिंदू संगठनों के जरिए मीडिया को अपनी आपबीती सुनाई। उसके साथ ही पहली पत्नी ने भी डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। मामला जब सहारनपुर के ग्रामीण एसपी सागर जैन के पास पहुंचा तो उन्होंने पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। एसपी ने कहा कि आरोप सही पाए जाने पर आरोपी डॉक्टर हुसैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वह फरार है। उसकी तलाश जारी है।

 

महिला ने बताई पूरी बात 
महिला ने बताया कि आरोपी डॉक्टर हुसैन ने उसे बंगाल में अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसने अपना नाम अमन दीक्षित बताकर हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी की। इसके बाद वह उसे देवबंद ले आया। बंद कमरे में उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और निकाहनामा पढ़ा गया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने उसे बंद कमरे में रखा। वहां सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। इसके जरिए रोजाना उसकी निगरानी होने लगी। उसने अपने दोस्तों को बुलाकर कई बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

 KINATIC

पहली पत्नी ने लगाए आरोप
आरोपी डॉक्टर की पहली पत्नी फौजिया भी कैमरे के सामने आई। उसने भी आरोपी डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए और बताया कि अब तक वह पांच बार शादी कर चुका है। महिलाओं की इज्जत से खेलना उसका शौक है। पैसे और पावर के चलते पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पा रही है। आरोप है कि आरोपी डॉक्टर पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है। लेकिन वह रिश्वत देकर बाहर आया है। दोनों महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की गुहार लगाई है। फिलहाल आरोपी डॉक्टर हुसैन फरार है। दोनों महिलाओं ने उसके क्लीनिक में तोड़फोड़ भी की। दोनों अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही हैं।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।