मेरठ-पौड़ी हाईवे पर एक और टोल प्लाजा हुआ शुरू, अब कार और बस के लिए देना होगा टोल प्लाजा पर इतना शुल्क....

मेरठ पौड़ी हाईवे 119 पर मवाना खुर्द के पास गांव भैंसा उर्फ ​​भीष्म नगर टोल प्लाजा मंगलवार सुबह आधिकारिक रूप से शुरू हो गया। दोनों तरफ 16 लेन में वाहनों से टोल वसूलने का काम शुरू हो गया। परियोजना निदेशक आर नागरवाल ने बताया कि टोल से 5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए लोकल पास की व्यवस्था की गई है।
 | 
Meerut-Pauri highway
मेरठ-पौड़ी हाईवे-119 पर छोटा मवाना के पास भैंसा गांव के जंगल में बना टोल प्लाजा मंगलवार सुबह आठ बजे से काम करने लगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने DM-SP को पत्र लिखकर प्रशासनिक और पुलिस मदद मांगी है। उधर, हाईवे पर कीरतपुर-नजीबाबाद के बीच भंडेरा में मंगलवार सुबह से टोल प्लाजा काम करने लगा।READ ALSO:-शायरी भरे तंज-'होइ वही जो राम रची राखा'..अखिलेश यादव ने लोकसभा में पेपर लीक, ईवीएम, अयोध्या जैसे मुद्दों पर सरकार पर जमकर निशाना साधा

 

हाईवे-119 को मेरठ से नजीबाबाद तक चौड़ा कर फोर लेन बनाया जाना था। मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद हाईवे का चौड़ीकरण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि बहसूमा से बिजनौर तक चौड़ीकरण कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। यहां वन मंत्रालय की एनओसी (NOC) में देरी के कारण निर्माण अटका हुआ था।

 

इस हाईवे पर दो स्थानों पर टोल प्लाजा बनाए गए हैं। एनएचएआई (NHAI) ने दोनों टोल प्लाजा पर वाहनों से शुल्क वसूलने के लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं। मंगलवार सुबह से दोनों टोल पर वसूली शुरू हो गई।

 

छोटा मवाना और भंडेरा स्थित टोल प्लाजा पर शुल्क तय कर दिया गया है। शुल्क दरों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आरके नागरवाल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई (NHAI)

 

यह है आने-जाने का शुल्क
  • कार, जीप और हल्के वाहन 40 और 65 रुपये
  • हल्के व्यावसायिक वाहन और मिनी बस 70 और 100 रुपये
  • दो एक्सल वाली बस और ट्रक 140 और 210
  • तीन एक्सल वाले व्यावसायिक वाहन 155 और 230
  • चार से छह एक्सल वाले भारी मशीनरी वाहन 220 और 335
  • सात एक्सल और भारी वाहन 270 और 405 रुपये
  • एनएचएआई ने (NHAI) चार महीने पहले ही शुल्क वसूली का ट्रायल किया था। लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण तब शुल्क वसूली स्थगित कर दी गई थी।

 KINATIC

मेरठ से 27 किमी दूर है टोल प्लाजा, बिजनौर 52 किमी
मेरठ और भैंसा उर्फ ​​भीष्म नगर के बीच टोल प्लाजा की दूरी करीब 27 किमी है। जिसमें छोटे वाहनों से टैक्स समेत एक तरफ का 40 रुपये लिया जाएगा। जबकि 24 घंटे के लिए 65 रुपये शुल्क रखा गया है। जबकि अगर वाहन में फास्ट ट्रैक नहीं है तो दोगुना शुल्क लिया जाएगा। बड़े वाहनों के लिए भी इसी तरह के नियम रखे गए हैं, जिसमें ट्रक आदि शामिल हैं। जबकि प्लाजा से बिजनौर की दूरी 52 किलोमीटर है।

 whatsapp gif

अंडरपास का काम अभी प्रस्तावित
निलोहा और भैंसा के ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि हाईवे बनने के बाद उन्हें अपने खेतों पर जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। इसको लेकर धरना भी दिया गया और मामला उच्च अधिकारी तक पहुंचा, लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों ने अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया था। कुछ दिन काम चला लेकिन फिर बंद हो गया। जब यह बन जाएगा तो लोगों को राहत मिलेगी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।