UP : चाकू से गोदा और बाइक से 3KM घसीट कर ले गए थाने, पुलिस टीम पर भी किया हमला, बदमाशों ने युवक की कर दी हत्या-Video

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद चाकू बरामदगी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। 
 | 
NOIDA
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार देर रात एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने घायल युवक को पूरे गांव में घुमाया। आरोपी घायल युवक को मोटरसाइकिल पर तीन किलोमीटर तक घसीटते हुए पुलिस चौकी ले गए। जहां आरोपियों ने भी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार हैं। चाकू से घायल करने के बाद युवक का एक पैर मोटरसाइकिल से बांध दिया गया। इसके बाद बाइक सवार आरोपी घायल युवक को घसीटते हुए ले जा रहे हैं। जहां उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई।READ ALSO:-25 फीट की ऊंचाई से पिंजरे से गिरे इस कंपनी के CEO ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, मौत का वीडियो हुआ वायरल....

 

यह पूरा मामला नोएडा सेक्टर 49 के बरौला गांव का है। जहां की तंग गलियों में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। आरोपियों ने घायल युवक को मोटरसाइकिल से बांध दिया और पूरे गांव में घसीटते हुए बरौला चौकी ले गए। खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। शनिवार की देर रात हुई इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गयी। गांव की की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर युवक की मौत हो गई। 

 


ये था पूरा मामला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बरौला में रहने वाला अनुज एक निजी अस्पताल में काम करता है। उसका चचेरा भाई नितिन दूध बेचने का काम करता है। शनिवार रात अनुज और नितिन का गांव निवासी मेहंदी हसन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अनुज और नितिन ने मेहंदी हसन पर चाकू से हमला कर दिया। बाइक से बांधकर गांव में घुमाया। इसके बाद दोनों मेहंदी हसन को घसीटते हुए बरौला पुलिस चौकी पहुंचे। इस घटना के बाद पुलिस चौकी के आसपास अफरा-तफरी मच गई। घायल मेहंदी हसन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। 

 Noida News: युवक को चाकू मारकर बाइक  आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़
पुलिस ने बताया कि 2018 में अपने पिता पर हुए जानलेवा हमले के बाद बदला लेने के लिए अनुज ने मेहंदी हसन को अपनी बाइक के पीछे रस्सी से बांधा और गांव में घुमाया। इस जघन्य अपराध के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपियों को हिरासत में ले लिया।  हत्या में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस पर पुलिस को जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर गोली चलानी पड़ी। 

 whatsapp gif

इस मामले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आला कत्ल बरामदगी के दौरान दोनों आरोपियों अनुज और नितिन के बीच मुठभेड़ हो गई। रविवार सुबह करीब 5 बजे थाना सेक्टर 49 की बरौला पुलिस चौकी की पुलिया के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश अनुज और नितिन घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि अनुज और नितिन ने शनिवार को मेहंदी हसन नाम के शख्स को चाकू मारकर घायल कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में शामिल चाकू को बरामद करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। तभी चाकू बरामद करने के लिए तलाशी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें आरोपी अनुज और नितिन घायल हो गए हैं। दोनों आरोपियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।