मेरठ में शादी की खुशी मातम में बदली: घुड़चढ़ी में मामूली विवाद पर युवक की चाकू मारकर हत्या

 मुंडाली के बढ़ला केथवाड़ा गांव में डीजे पर कंधा टकराने पर दबंगों ने दिया वारदात को अंजाम, 4 नामजद समेत कई पर केस दर्ज, आरोपी फरार
 | 
MRT
मेरठ: जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव बढ़ला केथवाड़ा में रविवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान हुई खूनी वारदात ने सबको स्तब्ध कर दिया। घुड़चढ़ी के कार्यक्रम में डीजे पर नाचने के दौरान हुए मामूली से विवाद में 25 वर्षीय युवक कोशिंदर की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और आरोपी फरार हैं।Read also:-UP: 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़, 13 शादियां कर दूल्हों को लूटा, तीन महिलाएं गिरफ्तार

 

जानकारी के अनुसार, कोशिंदर अपने पड़ोस में रहने वाले राजेश की घुड़चढ़ी में शामिल होने गया था। देर रात जब घुड़चढ़ी चल रही थी और लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे, तभी कुछ युवक नशे की हालत में कथित तौर पर फायरिंग भी कर रहे थे। इसी दौरान नाचते हुए कोशिंदर का कंधा गांव के ही प्रदीप नामक व्यक्ति के भांजे से टकरा गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह टक्कर मामूली थी, लेकिन नशे में धुत प्रदीप के भांजे ने इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया और कोशिंदर की बेल्ट से पिटाई करनी शुरू कर दी। जब कोशिंदर ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। इतने में प्रदीप, संदीप और उनके कई अन्य साथी वहां पहुंच गए और उन्होंने कोशिंदर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

 

हमले में एक चाकू सीधा कोशिंदर के सीने में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन और अन्य लोग उसे फौरन गढ़ रोड स्थित न्यूटीमा हॉस्पिटल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद कोशिंदर को मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और गांव में हड़कंप मच गया। मृतक कोशिंदर के भाई ने गांव के ही चार दबंग युवकों (प्रदीप, संदीप समेत) और उनके अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुंडाली थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 OMEGA

थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।