पुलिस का भी नहीं खौफ: सिवालखास में अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस से की हाथापाई, गाड़ी रोकर वारंटी को छुड़ाया, एक पुलिसकर्मी हुआ घायल

 मेरठ में पुलिस पर हमला कर आरोपी एक वारंटी को छुड़ा लिया गया। हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। वहीं, पुलिस ने करीब 10-15 युवकों को हिरासत में लिया है। 
 | 
MRRT
 मेरठ में महिलाओं ने चोरी के आरोपी को पुलिस से छुड़ाकर फरार करा दिया। महिलाओं ने पुलिस से हाथापाई और मारपीट की। इसके बाद आरोपी छूटकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, साथ ही पुलिस के काम में बाधा डालने वाले 4 लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। READ ALSO:-मेरठ: खेत में विवाहिता का शव मिलने से फैली सनसनी, अवैध संबंधों में गला दबाकर हत्या की आशंका, पुलिस की जाँच जारी

 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास कस्बे में सोमवार सुबह चोरी के आरोपी फुरकान को थाना पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस काफी समय से आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। सोमवार को पता चला कि आरोपित घर पर है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तभी घर की महिलाओं और सदस्यों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। सदस्यों ने पुलिस के साथ हाथापाई की और आरोपी को छुड़ा लिया। आरोपी मौके से भाग गया।

 monika

उधर, एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि थाना जानी क्षेत्र के सिवालखास कस्बे में चोरी के आरोपी को पुलिस पकड़ने गई थी। तो परिवार की महिलाओं ने हाथापाई कर दी, इसके बाद आरोपी फरार हो गया। उसे दोबारा ढूंढने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस के काम में बाधा डालने वालों में 4 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। और ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।