मेरठ: खेत में विवाहिता का शव मिलने से फैली सनसनी, अवैध संबंधों में गला दबाकर हत्या की आशंका, पुलिस की जाँच जारी

 सरधना के खिर्वा नोआबाद के जंगल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक विवाहिता की पहचान रामबीरी पुत्री चंदर के रूप में हुई है। वहीं हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 
 | 
MTT
मेरठ के सरधना के खिर्वा नोआबाद में एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी मच गई। गांव में 30 वर्षीय विवाहिता रामबीरी पुत्री चंदर का शव मिला है। शव खेत में पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि किसी ने बेटी की हत्या कर शव को यहां खेत में फेंक दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध संबंधों में भी हत्या हो सकती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।READ ALSO:-कांवर यात्रा : वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, पश्चमी उत्तर प्रदेश में कल से रहेगा रूट डायवर्जन, एडीजी ने दी ये सख्त निर्देश

 

परिजनों ने बताया कि लड़की की शादी सात साल पहले गांव टेहरकी थाना सरधना में हुई थी। लेकिन पिछले 2 साल से रामबीरी यहां अपने मायके में रह रही थी। उसका अपने पति से विवाद हो गया था। इसलिए वह अपने मायके में रह रही थी। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवती का किसी से अवैध संबंध था। इसी अवैध संबंध के चलते उसकी हत्या की गयी है।

 

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी
सोमवार सुबह खेत में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सरधना थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि खिर्वा नौआबाद में एक युवती का शव मिला है, जिसकी गला दबाकर हत्या की गई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकी की जांच की जा रही है।

 monika

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा नोआबाद गांव में विवाहिता की उम्र करीब 30 साल थी। पति से विवाद के बाद मायके में रह रही महिला का शव मिला है। परिजनों का कहना है कि वह खेत में चारा काटने गयी थी। गांव के एक व्यक्ति ने शव को देखा था और बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।