मेरठ : मेयर के शपथ ग्रहण में हंगामा, CCSU में वंदे मातरम नहीं गाने पर हुई थी मारपीट, मेडिकल थाने में हंगामा, BJP नेता गिरफ्तार
मेरठ में मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में AIMIM के पार्षदों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने BJP नेताओं को गिरफ्तार किया है। इसमें वर्तमान पार्षद उत्तम सैनी सहित पूर्व पार्षद भी शामिल हैं।
May 26, 2023, 20:16 IST
| 
मेरठ में मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में AIMIM के पार्षदों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने BJP नेताओं को गिरफ्तार किया है। इसमें वर्तमान पार्षद उत्तम सैनी सहित पूर्व पार्षद भी शामिल हैं। पुलिस BJP नेताओं और पार्षदों को गिरफ्तार कर मेडिकल थाने ले आई है। AIMIM पार्षदों की ओर से BJP पार्षदों समेत 3 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की कोशिश और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने वर्तमान BJP पार्षद उत्तम सैनी, राजीव काले, पूर्व पार्षद अंशुल गुप्ता समेत अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। READ ALSO:-मेरठ : शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम पर बवाल, जमकर मारपीट, बिना शपथ लिए ही चले गए ओवैसी के पार्षद
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हमें जमानत मिल जाएगी कोई बड़ी बात नहीं है
BJP महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि कुछ पार्षद वंदे मातरम पर बैठ गए थे। BJP नेताओं ने इसका विरोध किया तो BJP नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गई। हम इसकी शिकायत करने आए हैं। हम अपने पार्षदों की जमानत करवा देंगे, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

अब जानिए BJP नेता ने क्या कहा
BJP नेता कमल दत्त शर्मा ने कहा कि हमारे पार्षद तहरीर लेकर आए थे। हमारे BJP के नेता कानून का सम्मान करते हैं। कहा कि वंदे मातरम गाना असंवैधानिक है या वंदे मातरम के बीच में बैठना असंवैधानिक है। हमने भी तहरीर दी है, हमारा मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। कहा कि मारपीट नहीं हुई, यह एक्शन की प्रतिक्रिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दूसरा पक्ष वंदे मातरम का विरोध कर रहा था।