मेरठ : शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम पर बवाल, जमकर मारपीट, बिना शपथ लिए ही चले गए ओवैसी के पार्षद

मेरठ सहित सभी नगरीय निकायों में आज नवनिर्वाचित महापौर व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। मेरठ में शपथ ग्रहण के दौरान वंदे मातरम को लेकर जमकर हंगामा हुआ. यहां ओवैसी के पार्षद बिना शपथ लिए सभागार से चले गए।
 | 
MN
मेरठ में मेयर हरिकांत अहलूवालिया के शपथ ग्रहण समारोह में लिपिक द्वारा वंदे मातरम का गलत उच्चारण किए जाने पर AIMIM पार्षदों ने हंगामा किया। जिसके चलते BJP पार्षदों ने डीएम-एसपी सिटी व सीओ सिविल लाइन के सामने AIMIM पार्षदों की पिटाई कर दी। घटना में AIMIM के पांच पार्षदों को मामूली चोटें आई हैं। हंगामा बढ़ता देख जिलाधिकारी ने पुलिस बल सहित RAF की टीम को बुला लिया। इसके बाद फोर्स ने AIMIM के पार्षदों को कार्यक्रम से बाहर कर दिया।READ ALSO:-नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी होगा ₹75 का सिक्का, सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ और दूसरी तरफ संसद की तस्वी

 

AIMIM के पार्षदों ने संघ के कार्यक्रम पर आरोप लगाया
दरअसल, वंदे मातरम को लेकर दो बार बवाल हो चुका था। सबसे पहले नगर निगम के क्लर्क वैभव ने वंदे मातरम् का गलत उच्चारण किया। जिससे सांसद राजेंद्र अग्रवाल और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी भड़क गए। दोनों खुद ही माइक पर पहुंचे और वंदे मातरम और कर्मचारी को खूब खरी खोटी सुनाई।

 


लेकिन, जब फिर से वंदे मातरम शुरू हुआ तो AIMIM के पार्षद खड़े नहीं हुए। उनका आरोप था कि सरकारी कार्यक्रम को संघ का कार्यक्रम बना दिया गया है। इस बात पर BJP पार्षद भड़क गए। जिसके बाद AIMIM के पार्षदों के साथ मारपीट की गई। वहीं, जिसके बाद सीओ सिविल लाइन घायल पार्षद व उनके समर्थकों को कार्यक्रम में बुलाने की अपील कर रहे हैं। आश्वासन दिया कि शपथ ग्रहण समारोह में किसी पार्षद के साथ मारपीट नहीं की जाएगी।

 monika

नगर पालिका, नगर पंचायत भी शपथ लेंगे
मेरठ में आज नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। SDM व ACM ने नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं के निर्वाचित अध्यक्षों व सदस्यों को शपथ दिलाई। सरकार के निर्देश के बाद जिले में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम तय किया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग (Panchayat and Local Bodies) की अधिसूचना के बाद डीएम दीपक मीणा ने नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों के निर्वाचित अध्यक्षों एवं सदस्यों को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी।

 

SDM व ACM ने शपथ दिलाई
नगर पालिका परिषद मवाना, नगर पंचायत परीक्षितगढ़, नगर पंचायत बहसुमा में एसडीएम मवाना अखिलेश यादव शपथ लेंगे। नगर पालिका परिषद सरधना, नगर पंचायत हर्रा, नगर पंचायत खिवई में SDM सरधना जागृति अवस्थी शपथ दिलाएंगी। नगर पंचायत खरखौदा SDM सदर ओजस्वी राज, नगर पंचायत लावड़, एसीएम सदर संगीता नगर पंचायत दौराला में शपथ लेंगी। ACM नवनीत गोयल नगर पंचायत किठौर, नगर पंचायत शाहजहांपुर में शपथ लेंगे। ACM सिविल लाइंस संजय कुमार नगर पंचायत फलावदा व नगर पंचायत हस्तिनापुर में शपथ लेंगे। नगर पंचायत करनावल में एसीएम ब्रह्मपुरी पंकज प्रकाश राठौर शपथ लेंगे।
price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।