मेरठ: किशोरी का अपहरण, परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर लगाया आरोप, जान बचा कर CCTV में भागती दिखी किशोरी

 मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक नाबालिग किशोरी अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इसके बाद उन्होंने बेटी की तलाश करते हुए CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया तो वह देर रात तीन युवकों से जान बचाकर भागती हुई मिली।
 | 
MRT
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से एक समुदाय विशेष की किशोरी का दूसरे समुदाय के युवकों ने अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित परिवार ने आरोपियों द्वारा लड़की के अपहरण की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है। फुटेज में लड़की भागती नजर आ रही है, जबकि तीन युवक लड़की के पीछे भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।READ ALSO:-NCR-Delhi, समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत, राजधानी दिल्ली में पारा 9 डिग्री तक लुढ़का

 Image

किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। आपको बता दें कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली थी, जिसमें तीन युवक लड़की का पीछा करते नजर आ रहे थे। कुछ देर बाद युवक वापस आते दिखे। लेकिन, लड़की वापस आते नहीं दिखी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक, घटना के संबंध में पुलिस को मिले पहले सीसीटीवी फुटेज में गुरुवार की रात करीब 2.31 बजे एक लड़की लोहिया नगर थाने के जाहिदपुर गांव से निकलती दिख रही है। आधे मिनट बाद तीन लड़के उसके पीछे जा रहे हैं। फिर 50 सेकेंड बाद तीनों लड़के वापस आ रहे हैं। इसके अलावा जब लड़की के जाने की सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो लड़की अकेले ही हापुड रोड स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप पर जाती हुई दिखाई दी। इसकी दिशा एल ब्लॉक की ओर है। फिर इसकी फुटेज दस मिनट बाद बिजली बंबा चौराहे पर मिली। इसके फुटेज क्रमश: देखे जा रहे हैं। उनके साथ कोई नजर नहीं आ रहा है। लड़की के भाई की शिकायत पर तीनों आरोपी लड़कों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

SANJAY 

एसएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को एक और सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें लड़की खुद एक ट्रक में लिफ्ट लेकर हापुड़ की ओर जाती दिख रही है। ट्रक की पहचान की जा रही है और पूछताछ की जा रही है कि लड़की कहां उतरी थी। इसका पता लगाकर लड़की को बरामद किया जाएगा।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।