NCR-Delhi, समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत, राजधानी दिल्ली में पारा 9 डिग्री तक लुढ़का

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। एक दिन पहले दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम था। देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पूर्वी राजस्थान के सीकर में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 | 
WEATHER
Delhi-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आज पूरे NCR में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और शाम या रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक दिन पहले दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम था। IMD के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य के करीब रहा। कल देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस सीकर (East Rajasthan) में दर्ज किया गया। READ ALSO:-क्या बिना ओटीपी (OTP) शेयर किए भी आप के खाते से निकाले जा सकते हैं पैसे? जानिए बचने का क्या है तरीका है.....

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 और 26 नवंबर को उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा। इसके साथ ही 26 से 28 नवंबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 27 नवंबर को उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर तूफान और आकाशीय बिजली के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, इसके कारण 24 से 27 तारीख के दौरान मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश और गुजरात में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

 whatsapp gif

IMD के मुताबिक, 26 नवंबर को दक्षिणी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इससे देश के कई हिस्सों में ठंड का असर तेजी से बढ़ सकता है। इस समय देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश हो रही है। जिसके चलते इन इलाकों में भी तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा सकती है। आने वाले समय में पूरे उत्तर भारत और हिमालय के पहाड़ी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट हो सकती है।
SANJAY

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।