मेरठ: स्क्रैप कारोबारी ने पत्नी की गोली मार कर ले ली जान, बिस्तर के नीचे मिला शव, सगी बहनों की एक ही परिवार में हुई थी शादी

 मेरठ में एक बड़े स्क्रैप कारोबारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करते समय उस हैवान पति जरा भी नहीं आया अपनी पत्नी रहम। घटना के बाद वह अपने परिवार के लोगो के साथ फरार हो गया। 
 | 
MRT
मेरठ में शनिवार को एक स्क्रैप कारोबारी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के ढभाई नगर का है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपने परिवार समेत मौके से फरार हो गया। बताया गया कि उसकी शादी दो साल पहले ही गुलफशा नाम की लड़की से हुई थी।READ ALSO:-बिजनौर : 20 दिनों से आतंक मचा रहा गुलदार हुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग ने जंगल में लगाया पिंजरा,

 

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जैसे ही आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो सभी घर के बाहर आ गये।  कुछ देर बाद मृतक महिला की छोटी बहन चीखती-चिल्लाती हुई बाहर आई तो लोगों को हत्या की जानकारी दी। मृतक महिला का नाम गुलफसा है। 

 

बताया गया कि गुलफशा के साथ आए दिन मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। पति स्क्रैप व्यवसायी समीर ने शुक्रवार को भी पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी। इसके बाद शनिवार को उसने गुलफशा की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी को मारते समय उस हैवान पति का दिल जरा भी नहीं पसीजा। कुछ ही पलों में उसने अपनी पत्नी गुलफशा का मुस्कुराता चेहरा मिटा दिया। 

 KINATIC

2 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस जांच में पता चला कि मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर की रहने वाली गुलफशा की शादी दो साल पहले ढवाई नगर गली नंबर 3 निवासी स्क्रैप कारोबारी समीर से हुई थी। मृतक का 8 महीने का एक बेटा है, जिसका नाम गुलफशा है। आरोप है कि शनिवार दोपहर झगड़े के चलते समीर ने पत्नी गुलफशा को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। 

 

मृतक बहन की शादी समीर के छोटे भाई से हुई थी।
गोली मारने के बाद समीर और उसके परिजन भाग गये। पुलिस का शक समीर और मृतक के ससुराल वालों पर और मजबूत हो गया। फरार परिवार की तलाश जारी है। मृतक की बहन जिसकी शादी समीर के छोटे भाई से हुई थी। उससे पूछताछ की जा रही है। 

 whatsapp gif

पति-पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था
घटना की जानकारी जब मृतक महिला के परिजनों को हुई तो वे भी उसके ससुराल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मृतक महिला के परिजन पति और उसके परिजनों पर आरोप लगाने लगे। बताया कि मृतक महिला का पति समीर और सास उसे काफी समय से परेशान कर रहे थे और आए दिन विवाद होता था। शनिवार को भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद समीर पर गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है। 

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
इस पूरे मामले को लेकर सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे।  अभिषेक तिवारी ने कहा कि सबूत जुटाए जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।