मेरठ : कैंट इलाके में घर में घुसा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मचा हड़ंकप, एक दिन पहले सामने आया था Video

 मेरठ के कसेरूखेड़ा में तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। टीम ने पिंजरा लगा दिया है। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
 | 
MRT
मेरठ के कसेरूबक्सर इलाके में एक घर में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर तेंदुए को पकड़ने में जुटी हुई है। रेस्क्यू टीम छतों से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है। दो दिन पहले इलाके में तेंदुआ देखे जाने का वीडियो सामने आया था। इसके बाद से पुलिस और वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश कर रही थीं। जिसका आज खुलासा हुआ है। Read Also:-मेरठ : 200 लोगों पर POLICE ने दर्ज कराया मुकदमा, शाही ईदगाह के बाहर सड़क पर पढ़ी गई थी नमाज, मामले में बड़ा एक्शन

 


वहीं, तेंदुए की सूचना फैलते ही लोगों में दहशत फैल गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम भी पहुंच गई है। टीम लग गई है और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। बताया गया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लाया गया है।

 KINATIC

कसेरूखेड़ा में मिला तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
तेंदुए को देखने के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। इलाके के विजय शर्मा ने सबसे पहले तेंदुए को मस्जिद वाली गली में खन्ना के घर के पास देखा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। लालकुर्ती पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेंदुआ इलाके के रहने वाले समीर के घर में घुस गया। घर में समीर के दो बच्चे मंकू (8) और वीरा (10) कमरे में बंद हैं। कमरे के ठीक बाहर बरामदे में तेंदुआ है। घर को चारों तरफ से जाल लगाकर बंद कर दिया गया है। जाल लगाते समय तेंदुए ने क्षेत्र के अंगद नामक युवक को भी पंजा मार कर घायल कर दिया। तेंदुए को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन जारी है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।