मेरठ: किसानों ने कलक्ट्रेट में किया हंगामा, राकेश टिकैत ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे कलक्ट्रेट, धरने पर बैठे BKU प्रवक्ता टिकैत

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बीकेयू टिकैत आज किसान ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। मार्च में शामिल राकेश टिकैत मेरठ कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे हैं। 
 | 
MRT
मेरठ में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने आज जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल आंदोलन शुरू कर दिया है। मेरठ समेत पश्चमी उत्तर प्रदेश  में किसान कलक्ट्रेट पहुंच गए हैं। अपनी मांगों को लेकर आज किसानों का बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत किसानों के बीच पहुंच गए हैं, जबकि प्रवक्ता राकेश टिकैत ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर मेरठ कलक्ट्रेट पहुंचे और यहां धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि सरकार एमएसपी (MSP)और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है।READ ALSO:-Delhi Meerut Expressway : दिल्ली से हरिद्वार पहुंचने में लगेंगे मात्र 3 घंटे, मेरठ के जाम से भी मिलेगा छुटकारा, जानिए कब शुरू होगा ये एक्सप्रेसवे

 Kisan Tractor March UP: BKU Rakesh Tikait sits on strike in Meerut says BJP is government of entrepreneurs

भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत या राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में पूरे देश के किसान एकजुट हैं। हम किसानों के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं। कहा कि किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं है।

 


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों की नहीं उद्यमियों की सरकार है। अगर किसानों की सरकार होती तो अब से पहले ही एमएसपी (MSP) पर गारंटी कानून बन गया होता। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पर बीकेयू के ट्रैक्टर मार्च के बाद कलक्ट्रेट में किसानों के विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

 KINATIC

दिल्ली जाने की बात पर उन्होंने कहा कि हमारे लिए यही दिल्ली है। ट्रैक्टर मार्च के बाद सभी जिला मुख्यालयों पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से ज्ञापन दिया जा रहा है, जिसमें एमएसपी समेत अन्य मुद्दों को शामिल किया गया है। गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। 

 whatsapp gif

उधर, भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत मुजफ्फरनगर में किसानों के बीच पहुंचे हैं। यहां किसान कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं, पीनना गांव में थांबेदार मित्रपाल सिंह के आवास पर एकत्र हुए खाप चौधरियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया। ट्रैक्टर मार्च को लेकर पुलिस अलर्ट है। कई जगहों पर पुलिस ने किसानों को रोकने की भी कोशिश की। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।