मेरठ : गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद, सरेआम फायरिंग, युवक को 3 गोलियां मारी, कॉफी शॉप में घुसकर युवकों ने की 5 राउंड फायरिंग, अस्पताल में भर्ती
मेरठ के मवाना थाने से चंद कदम की दूरी पर सरेआम फायरिंग हुई। बुलेट सवार तीन लड़कों ने एक कॉफी शॉप में घुसकर युवक पर लगातार फायरिंग की। गोलियां युवक के पैर और पेट में लगीं। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Dec 16, 2024, 13:12 IST
|

मेरठ जिले के मवाना के पास रविवार देर रात कॉफी शॉप के अंदर बैठे युवक पर तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। READ ALSO:-मेरठ : भाजपा नेता के बेटे का शव नाले में मिला, मेरठ कॉलेज की राजनीति में थे सक्रिय, हत्या या हादसा? सवालों में उलझी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, यश रविवार देर रात अपने दो दोस्तों के साथ मवाना के वीवीआईपी तहसील रोड स्थित एक कॉफी शॉप पर गया था। इसी दौरान बुलेट सवार तीन युवक वहां आ गए। इसके बाद यश की बुलेट सवार युवकों से कहासुनी होने लगी।
पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों में से एक ने पिस्टल निकालकर यश पर फायर कर दिया। जान बचाने के लिए भाग रहे यश के पैर में और दूसरे के पेट में गोली लग गई। गोली लगने से यश जमीन पर गिर गया। इसके बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
एसओ राजेश कांबोज ने बताया कि यश और आरोपियों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। ये लोग एक दूसरे को स्कूल और कॉलेज से जानते हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड को लेकर भी दोनों के बीच कुछ विवाद था। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं।
