हाड़ कंपाने वाली ठंड, हिल स्टेशनों से भी ठंडा रहा मेरठ जिला; मंगलवार को तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया,

इन दिनों शीतलहर और कोहरा सता रहा है। मेरठ में सोमवार को धूप खिली रही। लेकिन गलन से राहत नहीं मिली। मंगलवार को ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण मेरठ में कड़ाके की सर्दी देखने को मिल रही है। सुबह के समय कोहरे के कारण यातायात में व्यवधान देखने को मिल सकता है।
 | 
MRT WEATHER
मेरठ में मंगलवार सुबह से ही वातावरण घने कोहरे की चपेट में है। हालात ऐसे हैं कि विजिबिलिटी लगभग शून्य है। यह 2 मीटर की दूरी पर भी दिखाई नहीं दे रहा है। धुंध और कोहरे के कारण सब कुछ धुंधला नजर आ रहा है। रात एक बजे से कोहरा बढ़ना शुरू हुआ, सुबह जब लोगों की आंख खुली तो घना कोहरा था।READ ALSO:-प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की मूर्ति का किया गया नामकरण, जानिए किस नाम से बुलाए जाएंगे रघुनन्दन राजाराम?

 

हाड़ कंपा देने वाली ठंड कम नहीं हो रही है। मंगलवार को मेरठ में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह राज्य का सबसे कम तापमान था। सीजन में अब तक इससे कम पारा दर्ज नहीं किया गया है।

 

शिमला और मसूरी जैसे हिल स्टेशनों से भी ज्यादा ठंड मेरठ में पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने 26 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने से इनकार किया है।

 Image

ये है आज का तापमान
  • श्रीनगर -5.0
  • मनाली - 0.4
  • मेरठ 1.5
  • मसूरी 3.8
  • शिमला 2.4

 

ठंडे दिन की स्थिति
जनवरी का आखिरी सप्ताह शुरू हो रहा है और अभी भी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को रामोत्सव के दौरान सूर्य देव के निकलने से राहत मिली। हालांकि अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से आठ डिग्री कम था।

 whatsapp gif

जिले में लगातार अति गंभीर कोल्ड डे  की स्थिति देखने को मिल रही है। सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस था। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि 26 जनवरी तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।