Meerut Crime News : बच्चों के सामने ही पति ने गर्भवती पत्नी का दरांती से रेत डाला गला, पढ़ें पूरा मामला
घटना मेरठ जिले के खरखौदा कस्बे की बताई जा रही है। मामूली विवाद पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
Mon, 25 Apr 2022
| 
Meerut Crime News : यूपी के मेरठ जिले के खरखौदा कस्बे में सोमवार को एक युवक ने 8 माह की गर्भवती पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामूली विवाद बताया गया
जानकारी के अनुसार खरखौदा के तिहाई मोहल्ला निवासी विनोद उर्फ मुरली पुत्र परमा का सोमवार सुबह पत्नी पूनम (30) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे विनोद आपा खो बैठा। उसने घर में ही पड़ी दरांती उठा ली और गर्भवती पत्नी पर वार करने शुरू कर दिए। जिससे वह घायल हो गई। आरोपी यहीं ही नहीं रुका उसने दरांती से पत्नी का गला रेत डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौतहो गई। बताया जा रहा है कि विनोद के छोटे भाई ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उस पर भी वार किए ।
थाने पहुंच जुर्म कबूल किया
जानकारी क अनुसार आरोपी पत्नी की हत्या करने के बाद खरखौदा थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को पत्नी की हत्या करने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को अपने साथ मौके पर ले गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बच्चो के सामने की हत्या
पुलिस की माने तो जब पति-पत्नी में विवाद हुआ था। बच्चे भी घर पर ही थे। तभी आरोपी ने पूनम की हत्या कर दी। यह देख बच्चे रोने लगे। पुलिस के मुताबिक आरोपी विनोद के एक पांच साल का बेटा बबलू और तीन साल की बेटी रूबी है। Read More. Meerut Crime News : असम पुलिस ने मार गिराए मेरठ के दो गोतस्कर, गोमांस बेचकर बन गए थे 300 करोड़ के मालिक; बांग्लादेश तक फैला था नेटवर्क
आलाकत्ल बरामद किया
इस पूरी घटना में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर आलाकत्ल दरांती को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में परिजनों द्वारा शिकायत की गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम क लिए भेज दिया गया है।