Meerut Crime News : असम पुलिस ने मार गिराए मेरठ के दो गोतस्कर, गोमांस बेचकर बन गए थे 300 करोड़ के मालिक; बांग्लादेश तक फैला था नेटवर्क

दोनों  गोतस्करों  पर दो लाख रुपये का इनाम था और दोनों तस्करों के खिलाफ मेरठ में कई मुकदमे दर्ज हैं। 

 | 
meerut

Meerut: मेरठ (Meerut) के दो गौ तस्करों को असम पुलिस (Assam Police) ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। दोनों  गोतस्करों  पर दो लाख रुपये का इनाम था और दोनों तस्करों के खिलाफ मेरठ में कई मुकदमे दर्ज हैं। 12 अप्रैल को अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान समेत तीन आरोपियों को मेरठ पुलिस (Meerut Police) ने  गिरफ्तार किया था। उसके बाद दोनों को असम पुलिस ने सात दिन के रिमांड (Remand) पर लिया था।

क्या है पूरा मामला

12 अप्रैल को गोतस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान समेत तीन आरोपियों को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद असम पुलिस तीन आरोपियों को अपने साथ ले गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान अकबर और उसके भाई ने फरार होने की कोशिश की। इस पर असम पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। Read More.World Liver Day : हर साल 10 लाख से ज्यादा लोग गांवते हैं जान, जानिए क्यों होती है लिवर से जुड़ी बीमारी व कैसे पाएं निजात

मेरठ के एसपी देहात केशव कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान पर असम पुलिस ने दो लाख का इनाम रखा था। दोनों भाइयों को मेरठ पुलिस ने एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था। उसके बाद दोनों भाइयों को असम पुलिस अपने साथ असम ले गई थी। 

meruth

गोकशी कर बनाई थी लाखों की सम्पति

प्राप्त सूत्रों के अनुसार अकबर अंतरराज्जीय गो-तस्कर था। गोकशी करने के बाद अरोपी अकबर बंजारा गो मांस असम से दूसरे राज्यों में सप्लाई करता था। संपत्ति की जब्तीकरण की तैयारी करने वाले  फलावदा थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि असम में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो लाख के इनामी गो-तस्कर अकबर बंजारा फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ले में परिवार के साथ करीब 15 साल से रह रहा था। असम पुलिस ने इसके पहले भी कई बार अकबर बंजारा की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ से बच निकलता था। अभी कुछ दिन पहले ही पुलिस द्वारा दो कारें सीज की गई थीं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।