Video : रील बनाने में बिजी थी महिला, बदमाश बाइक से आया; गले पर झपट्टा मारा और ले उड़ा सोने की चेन...कैमरे में कैद हुई घटना

 महिला रील बनाने में व्यस्त थी, इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश ने उसकी सोने की चेन झपटली और फरार हो गया। 
 | 
GC
हम लोग मोबाइल और सोशल मीडिया के उस युग में हैं, जहां लोग न केवल घर पर वीडियो बनाते हैं, बल्कि बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर भी रील और वीडियो के लिए नाचते, गाते या ऐसा ही कुछ करते नजर आते हैं। कार, ट्रेन, बस हो या मेट्रो...इन जगहों पर शूट किए गए वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ गाजियाबाद में हो रहा था। एक महिला सड़क पर रील बना रही थी, तभी बाइक सवार लुटेरे ने उसकी चेन छीन ली और भाग गया।READ ALSO:- UP : होली मिलन कार्यक्रम में पाश सोसाइटी में अर्धनग्न विदेशी डांसरों के वैले डांस पर जमकर थिरके लोग, खूब उड़ाए नोट और शराब के जाम

गाजियाबाद में एक बदमाश ने महिला से सोने की चेन लूट ली। यह घटना उस वक्त हुई जब महिला सड़क पर खड़ी होकर REEL बनवा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक बदमाश आया और सोने की चेन छीनकर भाग गया।

 


ये पूरी घटना उस वीडियो में कैद हो गई जिसे महिला शूट कर रही थी। महिला ने शोर मचाया, लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, बाइक सवार भाग गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी तक लूट की घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार की तलाश कर रही है।

 KINATIC

आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर (NCR) में महिलाओं के मोबाइल फोन और आभूषण छीनने की घटनाएं बेहद आम हो चली हैं। ऐसी घटनाएं लगभग हर दिन सामने आती हैं। कई मामलों में लोग पकड़े जाते हैं और कई मामलों में घटना को अंजाम देने वालों का पता नहीं चल पाता है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।