UP : लड़की से पहले पूछा धर्म, फिर झाड़ियों में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस से मुठभेड़ के दौरान तीन गिरफ्तार.....

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पीड़िता का धर्म पूछकर इस अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
 | 
GZB
राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में युवती से गैंग रेप के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मुठभेड़ में पकड़े गए पांचों बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि पीड़ित लड़की दूसरे धर्म की थी, इसलिए उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी।  जबकि दो बदमाशों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना से पहले उन्होंने पीड़िता की सहेली से उसका धर्म पूछा था। READ ALSO:-बिजनौर : TV एक्टर भूपेन्द्र ने पेड़ काटने के विवाद में युवक की गोली मारकर की हत्या, 15 दिन पहले मुंबई से आया था, 3 की हालत गंभीर

 

गाजियाबाद डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. बताया कि यह घटना 30 नवंबर की दोपहर की है। उस वक्त पीड़िता अपनी दोस्त हिना से मिलने आई थी। यहां हिना का बॉयफ्रेंड उन्हें स्कूटर चलाना सिखा रहा था। ऐसे में पीड़िता वहीं खड़ी होकर किसी से फोन पर बात करने लगी। पीड़िता ने बताया कि इसी बीच आरोपी वहां आया और उसे झाड़ियों में खींच ले गया। जहां तीन आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

 


पीड़िता ने बताया कि इस घटना में दो और आरोपी थे, जो बाद में डर के मारे मौके से भाग गये. घटना की जानकारी मिलते ही ट्रॉनिका सिटी थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आ गई और महज छह घंटे के अंदर एक आरोपी जुनैद को मुठभेड़ में पकड़ लिया। उनके निर्देश पर दो अन्य आरोपियों इमरान और चांद को भी घेर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता हिंदू है, जबकि सभी आरोपी मुस्लिम हैं। चांद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने हिना से उसकी सहेली का धर्म पूछा था। 

 whatsapp gif

इसमें जब उसने बताया कि वह हिंदू है तो उसने घटना की योजना बनाई। उन्होंने हिना को भरोसा दिलाया कि उन्हें कुछ नहीं होगा। इस प्रकार आरोपी ने हिना को विश्वास में लेकर इस अपराध को अंजाम दिया। डीसीपी ग्रामीण के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को एक कैमरे में ब्लैक हुडी पहने एक लड़का नजर आया। इस लड़के की शक्ल पीड़िता के बयान से मेल खा रही थी। ऐसे में पुलिस ने इस लड़के को ढूंढ लिया और पकड़ लिया. इसके बाद मामला खुलना शुरू हो गया। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।