बॉलीवुड सुपरस्टार शक्ति कपूर थे अपहरणकर्ताओं के निशाने पर, गिरफ्तार अपराधियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

 शक्ति कपूर अपहरणकर्ताओं के थे निशाने पर: अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पॉल के बाद सुपरस्टार शक्ति कपूर अपहरणकर्ताओं के निशाने पर थे। जब यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ तो इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई।
 | 
SHAKTI KAPOOR
कॉमेडियन सुनील पॉल और मुश्ताक खान के बाद एक और सुपरस्टार अपहरणकर्ताओं के निशाने पर था। हम बात कर रहे हैं शक्ति कपूर की, जिनका अपहरण होने वाला था। अपहरण मामले में जब चौंकाने वाला खुलासा हुआ तो पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद यह सच सामने आया। दिल्ली एयरपोर्ट से अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान का अपहरण कर लाखों रुपये की फिरौती मांगने वाले सभी आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से गिरफ्तार किया गया है।READ ALSO:-मेरठ : रिटायर्ड महिला टीचर को 12 दिन तक डिजिटल रखा नजरबंद, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की दी धमकी, ठगे 9 लाख रुपए, शिकायत करने पर दी जेल भेजने की धमकी

 

पुलिस की पूछताछ में सच सामने आया
पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि वे आरोपी शक्ति कपूर को गिरफ्तार करने की साजिश रच रहे थे। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक झा ने शनिवार को जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुश्ताक खान के इवेंट मैनेजर शिवम यादव ने 9 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

शक्ति कपूर अपहरणकर्ताओं के थे निशाने पर 
आपको जानकर हैरानी होगी कि अपहरणकर्ताओं के निशाने पर सिर्फ मुश्ताक खान ही नहीं बल्कि शक्ति कपूर भी थे। गिरफ्तार आरोपियों ने यह सनसनीखेज खुलासा किया। फिलहाल लवी और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि लवी गिरोह ने स्त्री 2 स्टार यानी श्रद्धा कपूर के पिता को किडनैप करने की पूरी योजना बनाई थी। अब तक 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी है।

 

किडनैपिंग गिरोह में थे 10 लोग शामिल
आपको बता दें कि इस किडनैपिंग गिरोह में कुल 10 लोग शामिल हैं। अब तक 4 की गिरफ्तारी हो चुकी है, बाकी 6 की तलाश जारी है। शक्ति कपूर का नाम सामने आने के बाद पुलिस और भी सतर्क हो गई है। सुनील पॉल ने बताया कि 2 दिसंबर को उनका अपहरण हुआ था, जब वे किसी इवेंट के लिए जा रहे थे।

 

कब हुआ था मुश्ताक खान का अपहरण
सुनील पॉल के बाद 20 नवंबर को मुश्ताक खान का अपहरण हुआ था। वे भी किसी इवेंट के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कार में बैठे, उनका अपहरण कर लिया गया और उनसे 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। हालांकि, फिलहाल मुश्ताक खान और सुनील पॉल दोनों ही अपने परिवार के साथ हैं और सुरक्षित हैं।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।