UP : होली के हुड़दंग में युवक की पत्थर मारकर हत्या, होली खेलते-खेलते दो गुट भिड़े, जमीन पर गिरा, हुई मौत; इलाके में फोर्स तैनात-Video

जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को हुई। एत्माद्दौला थाना पुलिस और ट्रांस यमुना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों थाने की पुलिस सीमा विवाद में फंस गयी। DCP सूरज राय भी मौके पर पहुंचे। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। 
 | 
agra
आगरा में होली खेलने के दौरान युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। जिसमें एक युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। बीच सड़क पर हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर, डीसीपी सिटी, एसीपी मयंक पाठक भी पहुंच गए। त्योहार के दिन युवक की हत्या से उसके घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात है। घटना ट्रांस यमुना कॉलोनी की चार सैय्यद सब्जी मंडी की है। READ ALSO:-मध्यप्रदेश के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ने से फैली आग, पुजारी समेत 14 झुलसे;

 


पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये। घटना होली के हुड़दंग की बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। डीसीपी सूरज राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस वक्त मारपीट हुई उस वक्त वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

 


ईंट-पत्थर से हमला किया
घटना आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित नरायच सब्जी मंडी चौराहे की है। होली के हुड़दंग के बीच दोपहर करीब 12 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पार्टी चली गयी। दूसरी तरफ से 22 साल का रवि समेत कई लोग आ गए। कुछ ही देर में पहले पक्ष के लोग भी वहां आ गये। उन्होंने रवि और उसके भाई राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बीच रवि हाथ में ईंट लेकर दूसरे पक्ष के लोगों की ओर दौड़ा। उसने आरोपियों की बाइक पर ईंट फेंक दी। इसी बीच एक आरोपी ने पीछे से रवि की पीठ पर पत्थर मार दिया। चोट लगने से रवि लड़खड़ा गया। इसी बीच दूसरे आरोपी ने सामने से रवि पर ईंट फेंककर उसके सिर पर वार कर दिया। 

 

 जमीन पर गिरकर कुछ ही सेकंड में हुई मौत
ईंट-पत्थर लगने से रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। वह कुछ सेकंड तक खड़ा रहा और फिर लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया। उसके जमीन पर गिरते ही भगदड़ मच गई। हमलावर आरोपी भी मौके से भाग गए। रवि के परिजन उसके पास पहुंचे। वह खून से लथपथ था। आनन-फ़ानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।