Sony & Honda की पार्टनरशिप, Electric Vehicles बनाएंगे साथ

इसका पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल 2025 तक लॉन्च करने की योजना है।

 | 
sony
 इसमें मोबिलिटी डिवेलपमेंट, टेक्नोलॉजी और सेल्स में होंडा की एक्सपर्टाइज और इमेजिंग, टेलीकम्युनिकेशन, नेटवर्क और एंटरटेनमेंट में सोनी के लंबे एक्सपीरिएंस का फायदा होगजापान की दो बड़ी कंपनियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने के लिए पार्टनरशिप कर रही हैं। Sony और Honda ने इसके लिए एक ज्वाइंट वेंचर करने का फैसला किया है। इसका पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल 2025 तक लॉन्च करने की योजना है। इसमें मोबिलिटी डिवेलपमेंट, टेक्नोलॉजी और सेल्स में होंडा की एक्सपर्टाइज और इमेजिंग, टेलीकम्युनिकेशन, नेटवर्क और एंटरटेनमेंट में सोनी के लंबे एक्सपीरिएंस का फायदा होगा। Read More.Realme V25 Smartphone Launched: रियलमी वी25 स्मार्टफोन हुआ लॉन्‍च, शानदार हैं स्पेसिफिकेशन, चेक करें

sony  को अकियो मोरिता और मसारु इबुका ने शुरू किया

यह ज्वाइंट वेंचर प्रोडक्ट को डिवेलप और डिजाइन करेगा लेकिन मैन्युफैक्चरिंग के लिए होंडा के प्लांट का इस्तेमाल किया जाएगा। सोनी के पास मोबिलिटी सर्विसेज प्लेटफॉर्म तैयार करने की जिम्मेदारी होगी। दूसरे विश्व युद्ध के बाद 1940 के दशक में जापान के पुनर्निमाण के दौर में सोनी और होंडा की शुरुआत हुई थी। Honda  के फाउंडर सोइचिरो होंडा एक इंजीनियर और उद्योगपति थे। उन्होंने अपने पिता की साइकिल रिपेयर करने की दुकान के साथ शुरुआत की थी और बाद में होंडा को एक ग्लोबल कंपनी बनाया। sony  को अकियो मोरिता और मसारु इबुका ने शुरू किया था। मोरिता को मार्केट की अच्छी जानकारी थी जबकि इबुका की दिलचस्पी प्रोडक्ट डिवेलपमेंट में थी। मोरिता का मानना था कि जापान को अपनी राय मजबूती से रखनी चाहिए और गर्व के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 

honda


सोनी ने 1970 के दशक में जब वॉकमैन पोर्टेबल ऑडियो प्लेयर को डिवेलप किया था तो कुछ इंजीनियर्स ने इसके सफल होने को लेकर सवाल किए थे लेकिन मोरिता का मानना था कि लोग चलते हुए म्यूजिक सुनना पसंद करेंगे और प्रोडक्ट की काफी बिक्री होगी। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में सोनी की गिनती दुनिया की टॉप कंपनियों में होती है।

चीफ एग्जिक्यूटिव Akio Morita ने कहा

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए ज्वाइंट वेंचर की घोषणा करते हुए होंडा के चीफ एग्जिक्यूटिव Akio Morita ने कहा, "सोनी और होंडा में बहुत सी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक समानताएं हैं लेकिन टेक्नोलॉजी से जुड़ी एक्सपर्टाइज के हमारे एरिया बहुत अलग हैं। मेरा मानना है कि दोनों कंपनियों के बीच इस पार्टनरशिप से मोबिलिटी के लिए कई संभावनाएं बनेंगी।" होंडा की हाइब्रिड कारों की बिक्री बढ़ रही है। अमेरिका में हाइब्रिड कारों की दूसरी सबसे अधिक बिक्री करने वाली होंडा मोटर की हाइब्रिड कारों की सेल्स 67 प्रतिशत बढ़कर 1,07,060 यूनिट्स की रही। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स केवल इलेक्ट्रिसिटी पर चलते हैं और इनके लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है, जबकि हाइब्रिड EV को गैसोलिन के साथ ही इलेक्ट्रिसिटी पर भी चलाया जा सकता है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।