योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार तय, मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर समेत ये नेता बन सकते हैं मंत्री

सूत्राें का कहना है कि योगी सरकार सितंबर के पहले हफ्ते में तीसरी बार मंत्रीमंडल विस्तार कर सकती है। योगी सरकार में 53 मंत्री हैं, जबकि मंत्रिमंडल में 60 मंत्री हो सकते हैं।

 | 
meerut

whatsapp gif

advt

उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार मंत्रीमंडल विस्तार करने जा रही है। सूत्राें का कहना है कि योगी सरकार सितंबर के पहले हफ्ते में तीसरी बार मंत्रीमंडल विस्तार कर सकती है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री अमित शाह के घर हुई मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में भाजपा प्रमुख जेपी नड्‌डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल के बीच 3 घंटे तक मंथन चला था।इस मीटिंग के बाद मंत्रीमंडल विस्तार का रास्त साफ हाे गया है। बता दें कि प्रदेश के मंत्रीमंडल में 7 मंत्री पद खाली हैं।  Read Also : मेरठ नगर निगम वार्ड-80 के पार्षद ज़ुबैर अंसारी की हत्या, AIMIM पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ने की थी तैयारी

ortho

नए मंत्रियों की संभावित लिस्ट में भाजपा में हाल ही में शामिल हुए जितिन प्रसाद और संजय निशाद का नाम मंत्री बनने के लिए तय माना जा रहा है। इनके अलावा मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, मंजु सीवास, आशीष पटेल, राहुल कोल, संजय गोंड ,रवि सोनकर, सहेंद्र रमाला, तेजपाल नागर, संगीता बलवंत बिंद, एमपी सेंथवार, बंबा लाला दिवाकर भी मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। Read Also : फौजी की करतूत : पहले हिंदू, फिर ईसाई और अब मुस्लिम महिला से की शादी, गर्भवती होने पर छोड़ देता है पत्नी को

devanant hospital

मंत्रिमंडल में कितनी जगह खाली?

योगी सरकार बनने के बाद दूसरा और आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार 22 अगस्त 2019 को किया गया था। तब योगी सरकार में 56 मंत्री थे। कोरोना की पहली लहर में दो मंत्रियों चेतन चौहान और कमलारानी वरुण का निधन हो गया था। जबकि दूसरी लहर में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप की मौत हो गई। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जबकि 21 राज्य मंत्री है। इस तरह से योगी सरकार में 53 मंत्री हैं, जबकि मंत्रिमंडल में 60 मंत्री हो सकते हैं। इस तरह से 5 -7 मंत्री बनाए जा सकते हैं। Read Also : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सर्वे : कृपया थोड़ा समय निकालकर इस फॉर्म को जरूर भरें

सीधा चुनावों पर पड़ेगा असर

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव कुछ महीने बाद ही होने वाले हैं, ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार करते समय योगी आदित्यनाथ सरकार सोच समझकर कदम उठा रही है, क्योंकि इस मंत्रिमंडल विस्तार का सीधा असर चुनावों पर पड़ेगा।  जानकारी के अनुसार मंत्रीमंडल विस्तार से पहले लखनऊ में सरकार और संगठन की बैठक होगी। इसमें संभावित मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व की सहमति ली जाएगी और अंतिम मुहर लगने के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है।

इन चेहरों को मिल सकता है मौका

जितिन प्रसाद
कांग्रेस छोड़ बीजेपी जॉइन करने वाले जितिन प्रसाद को MLC बनाने के बाद योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। कल जितिन प्रसाद अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद जितिन प्रसाद ने अपने ट्विटर एकाउंट से फोटो भी शेयर किया था

dr vinit new

संजय निषाद
संजय निषाद को लेकर भी चर्चा है कहां चला कि संजय निषाद को भी योगी मंत्री बजे में मिल सकती है। निषाद लगातार केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं कुछ दिन पहले उन्होंने राष्ट्रीय जेपी नड्डा और गृह मंत्री से मुलाकात की थी इस बैठक में सीएम योगी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि संजय निषाद को भी विधान परिषद की सदस्यता के बाद योगी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

सोमेंद्र तोमर

मेरठ के दक्षिणी विधानसभा से विधायक है। ये पहली बार विधानसभा में पहुंचे है। पश्चिमी यूपी में गुर्जरों की नाराजगी को देखते हुए पार्टी गुर्जर नेता को मौका दे सकती है। 2014 के लोकसभा चुनाव के साथ ही 2017 के कविधानसभा चुनाव में भी गुर्जर बिरादरी का रुख भाजपा की तरफ नजर आया। उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया गुर्जर बिरादरी से हैं और बिजनौर के रहने वाले हैं, लेकिन किसान आंदोलन को लेकर गुर्जर बिरादरी में कहीं न कहीं नाराजगी नजर आ रही है। भाजपा सूत्रों के अनुसार इसी नाराजगी को दूर करने के लिए ही वेस्ट यूपी के गुर्जर विधायकों को मंत्रीमंडल में जगह देने की तैयारी कर रही है।

पंजाब

कृष्णा पासवान
फतेहपुर की खागा से विधायक है। संगठन में उपाध्यक्ष भी रही है। पासी जाति से आती है। कहा जा रहा है कि दलितों में गैर जाटव को जोड़ने के लिए पार्टी ने मौका दे सकती है। इन्हें भी योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है

संगीता बलवंत बिंद
गाजीपुर की सदर विधानसभा से पहली बार विधायक बनी डॉ. संगीता को भी योगी कैबिनेट में जगह मिल सकता है। संगीत महिला है और बिंद समाज से आती है। पूर्वांचल के गाजीपुर से योगी सरकार में अभी तक कोई मंत्री नही है। कहा जा रहा है कि गाज़ीपुर को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व को मांग लंबे समय से चल रही थी।

monika

तेजपाल सिंह नागर
गुर्जर समाज से आने वाले तेजपाल पिछले 2 बार से दादरी से विधायक है। पार्टी पश्चिमी यूपी में किसानो और गुर्जर समुदाय को साधने के लिए तेजपाल को मौका दे सकती है।

इन नामों के अलावा अनुप्रिया पटेल की पार्टी से भी आशीष पटेल को मंत्री बनाया जा सकता है भाजपा ने इनको पहले एमएलसी का तोहफा दे दिया था। संगठन के लोगों का सरकार के समायोजन मुश्किल इसके अलावा एमपी सेंथवार और राहुल कोल के साथ ही संजय गोंड के नाम पर भी चर्चा चल रही है। भाजपा सूत्रों की माने तो संगठन आलाकमान ने यह तय किया है की जिन लोगों को भी समर्थन में दायित्व मिल चुका है अब उन्हें सरकार में जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी और नए चेहरों को ही मौका दिया जाएगा।

ankit

advt.



 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।