फौजी की करतूत : पहले हिंदू, फिर ईसाई और अब मुस्लिम महिला से की शादी, गर्भवती होने पर छोड़ देता है पत्नी को

फौजी महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे शादी कर लेता है और फिर महिला के गर्भवती होने पर गायब हो जाता है और दूसरी शादी कर लेता है। खास बात यह है कि फौजी ने जिन महिलाओं से शादी की है उनमें पहली पत्नी हिंदू, दूसरी पत्नी ईसाई और तीसरी पत्नी मुस्लिम है।
 | 
fauji

whatsapp gif

उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक फौजी की एक ऐसी करतूत सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी का सिर शर्म से झुक गया।  आरोप है कि यह फौजी महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे शादी कर लेता है और फिर महिला के गर्भवती होने पर गायब हो जाता है और दूसरी शादी कर लेता है। खास बात यह है कि फौजी ने जिन महिलाओं से शादी की है उनमें पहली पत्नी हिंदू, दूसरी पत्नी ईसाई और तीसरी पत्नी मुस्लिम है।

 

शुक्रवार देर रात फौजी की दूसरी बीवी शालिनी ने उसे मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में उसकी तीसरी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया और जमकर हंगामा किया। प्रसपा नेता शैंकी वर्मा ने शालिनी की मदद की और उसे थाने ले जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। शालिनी का कहना है कि वह पहले थाने गई थी, लेकिन पुलिस ने यह कहकर उसे थाने से भगा दिया कि मनीष अब यहां नहीं रहता उसकी पोस्टिंग राजस्थान हो गई है। इसके बाद देर रात महिला ने मनीष को उसके घर पर दबोच लिया।

 

हैदराबाद से एक बच्चे के साथ आई शालिनी ने बताया कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी मनीष सिंह आर्मी में है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग मेरठ कैंट में है। शालिनी ने बताया कि 2013 में मनीष की पोस्टिंग हैदराबाद में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मनीष से हुई। 2015 में मनीष ने उसके साथ शादी कर ली। छह महीने पहले दोनों के एक बेटा भी हुआ था।

advt

शालिनी ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि मनीष पहले से शादीशुदा है और हरियाणा निवासी मोनिका नाम की महिला से 2012 में उसकी शादी हुई थी, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद रहने लगा। शालिनी ने बताया कि वर्ष 2019 में मनीष की पोस्टिंग मेरठ में हो गई। वह अकेला मेरठ आ गया और सालभर तक वापिस नहीं लौटा न ही उसने किसी से संपर्क करने की कोशिश की।

 

2020 में कुछ दिन के लिए वह हैदराबाद आया था, कुछ दिन वह हैदराबाद में रहा और फिर वापस मेरठ लौट आया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि इस बीच मनीष ने मेरठ में कंकरखेड़ा निवासी चांदनी से तीसरी शादी कर ली। शुक्रवार को शालिनी, मनीष को ढूंढते हुए श्रद्धापुरी स्थित उसके घर पहुंच गई और यहां उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया। 

 

शालिनी को देखकर मनीष भड़क उठा और उसकी पिटाई कर दी। शीला का आरोप है कि मनीष ने उसे मारने की नीयत से चाकू से उसपर हमला भी किया। हंगामे की सूचना पर प्रसपा नेता शैंकी वर्मा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और शालिनी को थाने लाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। थाने में भी शालिनी ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मनीष को हिरासत में ले लिया।

ortho

पंजाब

dr vinit new

devanant hospital

monika

ankit

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।