लोन लेने के लिए डेड बॉडी लेकर बैंक पहुंची महिला, चालाकी काम न आई, हस्ताक्षर करवाते ही खुली पोल, देखें वायरल वीडियो

लोन लेने के लिए जीवित लोगों के हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है। लेकिन अगर कोई शख्स कर्ज के लिए लाश लेकर बैंक पहुंच जाए तो क्या होगा? ऐसी ही एक घटना ब्राजील में घटी है। यहां एक महिला लोन के लिए लाश लेकर बैंक पहुंची। उसने कर्ज भी ले लिया होता, लेकिन उसकी चालाकी का जल्द ही पता चल गया।
 | 
DB
हमेशा कहा जाता है कि लालच बुरी बला है। लालच के लिए लोग डेड बॉडी तक का इस्तेमाल भी नहीं छोड़ रहे हैं। ब्राजील में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला लोन लेने के लिए शव लेकर बैंक पहुंची। बैंक ने उनका लोन भी स्वीकृत कर दिया था। महिला के खाते में पैसे ट्रांसफर होने से पहले ही उसकी चालबाजी का खुलासा हो गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।READ ALSO:-इस फेमस फिल्म अभिनेता की कार का हुआ भयानक एक्सीडेंट, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, FIR हुई दर्ज़...

 


ये था पूरा मामला
रियो डी जेनेरियो में एक महिला पहुंची थी। महिला बैंक से 3,000 डॉलर (करीब 2.50 लाख रुपये) का लोन लेना चाहती थी। लोन के लिए किसी गारंटर के हस्ताक्षर जरूरी थे। महिला एक मृत व्यक्ति को अपना अंकल बना कर और उसे व्हीलचेयर पर बैठाकर बैंक ले आती है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला एक कागज पर साइन करने के लिए मृत व्यक्ति की उंगलियों में पेन थमा रही है। वह उससे बात भी कर रही है ताकि लोगों को लगे कि वह शख्स जिंदा है। इस दौरान एक शख्स पूरी घटना का वीडियो बना लेता है। हालांकि, बाद में महिला की पोल खुल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 KINATIC

मृत व्यक्ति की तबीयत ठीक नहीं है बताया 
वीडियो में दिख रहा है कि महिला मृत व्यक्ति से हस्ताक्षर करने के लिए कह रही है। इस दौरान बैंक कर्मचारी ने महिला को बताया कि व्हीलचेयर पर बैठे व्यक्ति की तबीयत ठीक नहीं लग रही है। तब महिला कहती है कि वह कई दिनों से बीमार है।  इसीलिए उनकी हालत ऐसी हो रही है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।